फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Check Rice: कहीं आप मिलावटी चावल तो नहीं खा रहे, ऐसे करें नकली चावल की पहचान

Mon, 27 May 2024 08:55 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 27 May 2024 08:55 AM IST
विज्ञापन
How To Check Fake Rice Nakli Chawal Ki Pehchan kaise kare in Hindi
प्लास्टिक के चावल की पहचान की टिप्स - फोटो : istock

Check Rice : आजकल बाजार में मिलावट बढ़ती जा रही है। खाद्य सामग्री को मिलावट के जरिए तैयार किया जाता है, जिसे लोग बाजार से खरीद लाते हैं और उनकी गुणवत्ता परखे बिना सेवन करते हैं। इस तरह की मिलावट वाली खाद्य सामग्रियां सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हैं। दूध में पानी मिलाना सामान्य मिलावट है लेकिन जो चावल हमारी रसोई में रोजाना पकता है और उसे घर के सभी लोग स्वाद लेकर खाते हैं, वह भी मिलावटी हो सकता है। इन दिनों बाजार में निकली चावल बिक रहे हैं। लोगों को पता भी नहीं कि जो चावल वह खा रहे हैं, वह प्लास्टिक के हो सकते हैं। प्लास्टिक के चावल देखने में असली चावल की तरह ही दिखते हैं। पकने के बाद भी प्लास्टिक के चावल की पहचान नहीं की जा सकती है। ऐसे में लोग अनजाने में सेहत के लिए बहुत खतरनाक चीज का सेवन कर रहे हैं। कहीं आप भी नकली या प्लास्टिक के चावल तो नहीं खा रहे, इसकी पहचान करने के लिए यहां कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं। आसान तरीके से घर पर करें असली और नकली चावल की पहचान।

How To Check Fake Rice Nakli Chawal Ki Pehchan kaise kare in Hindi
चावल को जलाकर करें नकली और असली की पहचान - फोटो : अमर उजाला।

चावल को जलाएं

बाजार से लाए चावल की गुणवत्ता जांचना है तो पहले थोड़े से चावल लेकर उन्हें जलाएं। अगर चावल के जलने के बाद प्लास्टिक की खुशबू आती है, तो समझ जाएं कि यह नकली चावल हैं। चाहें तो चावल का पानी यानी माड़ गाढ़ा करके भी उसे जलाकर देख सकते हैं। अगर माड़ प्लास्टिक की तरह जलने लगे तो वह नकली हैं।

How To Check Fake Rice Nakli Chawal Ki Pehchan kaise kare in Hindi
चूने से नकली चावल की पहचान - फोटो : instagram

चावल में चूना मिलाएं

थोड़े से चावल को एक बर्तन में निकालें। चूना और पानी का घोल बना लें। इस घोल में चावलों को कुछ देर भिगोकर छोड़ दें। अगर चावल का रंग बदलने लगे या रंग छोड़ने लगे तो समझ जाइए कि चावल नकली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Check Fake Rice Nakli Chawal Ki Pehchan kaise kare in Hindi
पानी से नकली चावल की पहचान - फोटो : istock

पानी से चावल की पहचान

असली और नकली चावल की पहचान के लिए एक चम्मच चावल को एक गिलास पानी में डालें। कुछ देर में अगर चावल पानी में डूब जाए तो वह असली है और अगर चावल पानी में ऊपर की ओर तैरने लगे तो वह नकली चावल है, क्योंकि प्लास्टिक कभी पानी में नहीं डूबती है।

विज्ञापन
How To Check Fake Rice Nakli Chawal Ki Pehchan kaise kare in Hindi
गर्म तेल से नकली चावल की पहचान - फोटो : Istock

गर्म तेल में चावल की जांच

प्लास्टिक के चावल की पहचान गर्म तेल के जरिए भी की जा सकती है। बहुत तेज गर्म तेल में एक मुट्ठी चावल डालें। अगर चावल पिघलकर आपस में चिपकने लगे तो यह प्लास्टिक के चावल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed