होली के मौके पर बस हर कोई मुंह मीठा करने की बात करता है। लेकिन त्योहार का मजा दोगुना करना है तो कुछ चटपटे आइटम भी अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करिए। जिसे खाकर ना केवल बड़े बल्कि बच्चे भी खुश हो जाएं। खासतौर पर बच्चों के लिए तैयार इन स्नैक्स की रेसिपी है बेहद आसान। तो चलिए जानें कैसे तैयार होंगे ये दो तरीके के स्नैक्स
Holi 2022: होली पर बनाएं झटपट ये स्नैक्स, बच्चे भी करेंगे पसंद
पापड़ी चाट वैसे तो काफी मशहूर स्ट्रीट फूड है। वहीं बच्चे खासतौर पर इसे पसंद करते हैं। ऐसे में घर में बच्चों को इंप्रेस करना है तो पापड़ी चाट तैयार करें लेकिन इस अलग ट्विस्ट के साथ। पापडी चाट तैयार करने के लिए जरूरत होगी मैद, सूजी, तेल, नमक, अजवाइन, पानी और तलने के लिए तेल। पापड़ी का आटा तैयार करने के लिए मैदे और सूजी को मिलाकर इसमे अजवाइन, नमक और तेल डालकर गूंथ लें। फिर इस आटे को किनारे रख दें। अब पापड़ी की टॉपिंग्स को बनाने के लिए जरूरत होगी उबले आलू, टमाटर, मूंग, लाल चना इन दोनों को उबालकर रख लें। साथ में दही, इसे चीनी डालकर मीठा बना लें। चाट मसाला, इमली की चटनी, हरी चटनी और सेव।
पापड़ी के आटे को छोटी लोई में बांटकर बेल लें। फिर इन सबको हार्ट शेप के कटर से काट कर रख लें। कड़ाही में तेल गर्म कर इन सबको तल लें। ये पापड़ी एयरटाइट डिब्बे में कई दिनों तक रखी जा सकती है। बस जब इसे बनाना हो तो टॉपिंग्स तैयार कर इसके ऊपर सजा दें। और तैयार है बच्चों से लेकर बड़ों के लिए टेस्टी स्नैक्स।
साधारण समोसे को थोड़ा सा ट्विस्ट देकर नया और स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। बस समोसे की पापड़ी बनाने के लिए जरूरत होगी मैदा, नमक, तेल और पानी। इन सबको मिलाकर कड़ा आटा गूंथ लें। अब भरावन तैयार कर लें। इसे तैयार करने के लिए जरूरत होगी दो उबले आलू इन्हें मैश कर लें। साथ में हरी मटर उबली हुई, काजू बारीक कटे हुए, हरी मिर्ची, नमक. गरम मसाला, हरी धनिया, तेल। अब किसी पैन में तेल गर्म करें और इसमे हरी म्रिची डालें। साथ में हरी मटर डालकर दो मिनट तक पकाएं।
इसे अच्छे से मैशकर पकाएं। साथ में गरम मसाला, काजू डालकर चलाएं और फिर हरा धनिया डाल दें। अब आटे को दोबारा से गूंथकर नर्म कर लें। जिससे कि पोटली अच्छे से बने। लोई बनाकर पूरियां बेल लें। फिर इन पूरियों में स्टफिंग भरकर किनारों को इकट्ठाकर थोड़ा सा दबा दें। जिससे कि इसके किनारे दबकर सुंदर सा फूल का आकार दे। अब कड़ाही में तेल गर्म करें और इन समोसों को तलें। सुनहरा होने पर निकालकर गर्मागर्म सर्व करें।