फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2022: होली पर बनाएं झटपट ये स्नैक्स, बच्चे भी करेंगे पसंद

Fri, 18 Mar 2022 01:46 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 18 Mar 2022 01:46 AM IST
विज्ञापन
Holi 2022 Delicious Snacks Recipe for Kids in Hindi
होली - फोटो : amar ujala

होली के मौके पर बस हर कोई मुंह मीठा करने की बात करता है। लेकिन त्योहार का मजा दोगुना करना है तो कुछ चटपटे आइटम भी अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करिए। जिसे खाकर ना केवल बड़े बल्कि बच्चे भी खुश हो जाएं। खासतौर पर बच्चों के लिए तैयार इन स्नैक्स की रेसिपी है बेहद आसान। तो चलिए जानें कैसे तैयार होंगे ये दो तरीके के स्नैक्स

Holi 2022 Delicious Snacks Recipe for Kids in Hindi
papadi chaat - फोटो : Facebook/Rashmi_Lele
दिल वाले पापड़ी चाट

पापड़ी चाट वैसे तो काफी मशहूर स्ट्रीट फूड है। वहीं बच्चे खासतौर पर इसे पसंद करते हैं। ऐसे में घर में बच्चों को इंप्रेस करना है तो पापड़ी चाट तैयार करें लेकिन इस अलग ट्विस्ट के साथ। पापडी चाट तैयार करने के लिए जरूरत होगी मैद, सूजी, तेल, नमक, अजवाइन, पानी और तलने के लिए तेल। पापड़ी का आटा तैयार करने के लिए मैदे और सूजी को मिलाकर इसमे अजवाइन, नमक और तेल डालकर गूंथ लें। फिर इस आटे को किनारे रख दें। अब पापड़ी की टॉपिंग्स को बनाने के लिए जरूरत होगी उबले आलू, टमाटर, मूंग, लाल चना इन दोनों को उबालकर रख लें। साथ में दही, इसे चीनी डालकर मीठा बना लें। चाट मसाला, इमली की चटनी, हरी चटनी और सेव। 

Holi 2022 Delicious Snacks Recipe for Kids in Hindi
papadi chaat - फोटो : Facebook/Indian_food_recipes

पापड़ी के आटे को छोटी लोई में बांटकर बेल लें। फिर इन सबको हार्ट शेप के कटर से काट कर रख लें। कड़ाही में तेल गर्म कर इन सबको तल लें। ये पापड़ी एयरटाइट डिब्बे में कई दिनों तक रखी जा सकती है। बस जब इसे बनाना हो तो टॉपिंग्स तैयार कर इसके ऊपर सजा दें। और तैयार है बच्चों से लेकर बड़ों के लिए टेस्टी स्नैक्स।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2022 Delicious Snacks Recipe for Kids in Hindi
potali samosa - फोटो : instagram
पोटली समोसा

साधारण समोसे को थोड़ा सा ट्विस्ट देकर नया और स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। बस समोसे की पापड़ी बनाने के लिए जरूरत होगी मैदा, नमक, तेल और पानी। इन सबको मिलाकर कड़ा आटा गूंथ लें। अब भरावन तैयार कर लें। इसे तैयार करने के लिए जरूरत होगी दो उबले आलू इन्हें मैश कर लें। साथ में हरी मटर उबली हुई, काजू बारीक कटे हुए, हरी मिर्ची, नमक. गरम मसाला, हरी धनिया, तेल। अब किसी पैन में तेल गर्म करें और इसमे हरी म्रिची डालें। साथ में हरी मटर डालकर दो मिनट तक पकाएं। 

विज्ञापन
Holi 2022 Delicious Snacks Recipe for Kids in Hindi
potali samosa - फोटो : instagram

इसे अच्छे से मैशकर पकाएं। साथ में गरम मसाला, काजू डालकर चलाएं और फिर हरा धनिया डाल दें। अब आटे को दोबारा से गूंथकर नर्म कर लें। जिससे कि पोटली अच्छे से बने। लोई बनाकर पूरियां बेल लें। फिर इन पूरियों में स्टफिंग भरकर किनारों को इकट्ठाकर थोड़ा सा दबा दें। जिससे कि इसके किनारे दबकर सुंदर सा फूल का आकार दे। अब कड़ाही में तेल गर्म करें और इन समोसों को तलें। सुनहरा होने पर निकालकर गर्मागर्म सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed