फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कम समय में चाहते हैं पौष्टिक नाश्ता तो घर पर झटपट तैयार करें ये ब्रेकफास्ट

Fri, 13 Mar 2020 07:39 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 13 Mar 2020 07:39 AM IST
विज्ञापन
Healthy Breakfast Recipe in hindi Lip smacking Dish of Appam
appam - फोटो : instagram

हमलोगों में से बहुतों का मानना होता है कि सुबह का नाश्ता हल्का-फुल्का होना चाहिए, जबकि यह गलत है। दरअसल, रात के डिनर के बाद सुबह के ब्रेकफास्ट तक सबसे लंबा गैप होता है और इसलिए हमारे लिए सुबह पौष्टिक नाश्ता लेना जरूरी हो जाता है। हम अक्सर यह सोचते हैं कि नाश्ता ऐसा बनाया जाए, जो झटपट तैयार हो जाए। आज हम आपको एक ऐसे ही नाश्ते के बारे में बता रहे हैं, जो फटाफट बन जाएगा और स्वादिष्ट भी है। आज हम बता रहे हैं पौष्टिक अंकुरित अप्पम की रेसिपी: 

Healthy Breakfast Recipe in hindi Lip smacking Dish of Appam
appam - फोटो : instagram

सबसे पहले सामग्री नोट कर लें

  • डेढ़ कप अंकुरित मिक्स अनाज (मोठ, चना, सोयाबीन, मूंगफली  इत्यादि)
  • या केवल मोठ (एक प्रकार का अनाज)
  • 1/4 कप कटा हरा धनिया
  • 1/2 टी स्पून हरी मिर्च का पेस्ट
  • 1/4 टी स्पून जीरा
  • 1/4 टी स्पून हींग
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल (पकाने के लिए)
  • परोसने के लिए प्याज पुदीने की चटनी
Healthy Breakfast Recipe in hindi Lip smacking Dish of Appam
appam - फोटो : instagram

ऐसे बनाएं:

  • अंकुरित अनाज और 1/2 कप पानी मिक्सर में डालकर मुलायम होने तक पीसें। 
  • मिश्रण में अन्य सभी सामग्रियां को अच्छी तरह से मिलाइए। 
  • नॉन-स्टिक मिनी 4 पैन पर 1/4 टी-स्पून तेल डालकर 1 टेबल-स्पून घोल एक-एक करके सांचों में डालिए।
  • हल्का सा तेल का उपयोग करके पलट के दोनों तरफ से सुनहरे भूरे रंग के होने तक पकाइए। 
  • इसी तरह बाकी घोल के भी सांचों में डालकर बना लीजिए। 

इसे पुदीने और प्याज की चटनी के साथ गरमागरम परोसिए। अंकुरित अनाजों को अपने आहार में शामिल करने का यह रोचक और पौष्टिक तरीका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed