फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर पर ऐसे तैयार करें वेज कबाब रोल पराठा, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने को करेगा आपका दिल 

Thu, 12 Mar 2020 07:03 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 12 Mar 2020 07:03 AM IST
विज्ञापन
recipe of veg kabab roll paratha in hindi
ROLL
हमलोगों में से बहुत सारे लोग कबाब खाने के शौकीन होते हैं। वेज कबाब खाने का भी अपना मजा है, लेकिन क्या आपने कभी वेज कबाब पराठा रोल का स्वाद चखा है। खाने में जितना स्वादिष्ट कबाब होता है, वहीं वेज कबाब पराठा रोल के स्वाद का भी कोई जवाब नहीं। वेज कबाब रोल पराठा आप घर में ही तैयार कर सकते हैं। रेसिपी यहां हम बता दे रहे हैं: 
recipe of veg kabab roll paratha in hindi
सोयाबीन

आवश्यक सामग्री

  • 2 कप सोयाबीन नगेट्स
  • 4 पीस ब्रेड स्लाइस 04 पीस,
  • 2 छोटे चम्मच सिरका 
  • 2 छोटे चम्मच लहसुन पेस्ट
  • आवश्यकतानुसार लाल मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर 
  • स्वादनुसार नमक
  • 2 मध्यम प्याज
  • हरी मिर्च

पराठा के लिए

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • तेल, स्वादनुसार नमक
recipe of veg kabab roll paratha in hindi
ROLL
वेज कबाब पराठा बनाने की विधि 
  • वेज कबाब पराठा रोल बनाने के लिए सबसे पहले सोयाबीन को पानी में भिगोकर डेढ़ घंटे तक रख दें।
  • अब सोयाबीन को अच्छे से निचोड़कर उसका सारा पानी निकाल लें। साथ ही ब्रेड के स्लाइस का चूरा करके पाउडर बना लें।
  • अब सोयाबीन नगेट्स, लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, स्वादनुसार नमक, हरी मिर्च, सिरका डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • अब जब मिश्रण अच्छी तरह से मिल जाए तब इसके छोटे -छोटे कबाब बनाकर एक घंटे तक फ्रिज में रख दें।
  • अब एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लें फिर उसमें वेज कबाब को सुनहरा होने तक फ्राय करते रहें। 

पराठा बनाने की विधि
  • पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आटे में नमक और 2 छोटा चम्मच तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब पानी से आटे को अच्छी तरह से गूंथ लें।
  • आटा गूंथ जाने के बाद इसे 30 मिनट तक ढक कर रख दें। अब गूंथे आटे से रोटी बेल लें इसके बाद तवे पर तेल गरम करके रोटी को दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें। 
  • जब पराठा सिक जाए तब इसमें इसमें कबाब की टिक्की लेकर चम्मच की सहायत से पूरे पराठे पर फैला दें। इसके बाद इसमें हरी धनिया की चटनी और प्याज डालकर रोल बना लें।
लीजिए तैयार है आपका वेज कबाब रोल। आप इस वेज कबाब रोल को सॉस , चटनी के साथ खा सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed