फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन खास वजहों से इतना पसंद किया जाता है पोहा, जानें झटपट बनाने की विधि

Thu, 30 May 2019 11:14 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Thu, 30 May 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
health benefits of poha know easy and simple recipe of kanda poha

खाना ऐसी चीज है जिसका नाम सुनते ही मन में लजीज और जायकेदार व्यंजन की तस्वीर बन जाती है। फिर चाहे सुबह का नाश्ता हो या शाम का स्नैक्स इन दो समय में हमेशा कुछ अलग और एकदम बढ़िया खाने का दिल करता है। सुबह के नाश्ते में अक्सर लोग दूध कॉर्नफ्लैक्स, परांठे-सब्जी या ब्रेड आमलेट खाते हैं। लेकिन कुछ व्यंजन ऐसे भी हैं जो भले ही भारत के दूसरे राज्य की प्रमुख रेसिपी हो लेकिन पूरे देश के लोगों को इसका स्वाद पसंद आता है। जी हां, हम पोहा की बात कर रहे हैं। 



 

health benefits of poha know easy and simple recipe of kanda poha

पोहा खासकर महाराष्ट्र का व्यंजन है। इसे अन्य जगहों पर भी चाव से खाया जाता है। पोहा चिड़वे से तैयार किया जाता है और स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें मूंगफली, कढ़ीपत्ता और राई का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, कई राज्यों में पोहे को परोसने का तरीका अलग है. उत्तर प्रदेश और राजस्थान में पोहे पर तीखी भुजिया डाली जाती है और मध्य प्रदेश में पोहा के साथ जबेली और इमरती दी जाती है। महाराष्ट्रीयन पोहे में आलू डाला जाता है और ऊपर सेव डालकर, इसे चटनी के साथ परोसा जाता है। 
 

health benefits of poha know easy and simple recipe of kanda poha

पोहे की खास बात यह कि है यह बनाने में तो आसान है ही साथ ही काफी हेल्दी भी जिसकी वजह से लोग इसे ब्रेकफास्ट में खाना पसंद करते हैं। यह कार्बोहाइड्रेड का अच्छा स्रोत होने के अलावा आयरन और फाइबर से भी भरपूर है, इसलिए पोहा खाने के बाद काफी देर तक आपको पेट भरा हुआ महसूस होगा। पोहा खाने में काफी हल्का होता है और आसानी से पच जाता है। इसके अलावा, जो लोग ग्लूटन फ्री डाइट पर होते हैं। वह भी इसे आराम से खा सकते हैं। स्वाद और सेहत से भरपूर होने की वजह से पोहा ब्रेकफास्ट के लिए अच्छा विकल्प है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
health benefits of poha know easy and simple recipe of kanda poha
पोहा बनाने की सामग्री 
4 प्याज कटा हुआ स्वास्थ्यवर्द्धक
पोहा 1 कप
4 ऑइल बड़े चम्मच
कच्ची मूंगफली 1/4 कप
हरी मिर्च कटा हुआ 3
जीरा 1 छोटा चम्मच
राई 1 छोटा चम्मच
हींग चुटकी
कड़ी पत्ते
हल्दी का पावडर 1/2(आधा) छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार
चीनी 1/2(आधा) छोटा चम्मच
नींबू 1
ताजा हरा धनिया कटा हुआ 2 बड़े चम्मच
कसा हुआ नारियल 2 बड़े चम्मच

 
विज्ञापन
health benefits of poha know easy and simple recipe of kanda poha
पोहा बनाने की विधि 
-पोहा एक बाउल रखें और ऊपर से पानी डालकर गीला कर लें। पैन में तेल गरम करें, और मध्यम आंच पर मूंगफली को भूनें। प्याज और हरी मिर्च काट लें।
-मूंगफली ब्राउन हो जाने पर निकाल लें। पैन में बाकी तेल में जीरा, राई और हींग डालें। कड़ी पत्ते और प्याज मिक्स करके हल्का भूरा होने दें। हल्दी और हरी मिर्च डालकर आधा मिनिट चलाएं।
-पोहा, नमक और थोड़ी सी चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें। नींबू का रस और मूंगफली डालकर अच्छी तरह मिला लें। हरे धनिये और नारियल से सजाकर गरमागरम परोसें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed