फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्नैक्स टाइम' में झटपट बनाएं 'स्पेनिश पोटैटो अॉमलेट', दिल खुश कर देगी ये रेसिपी

Wed, 29 May 2019 04:12 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 29 May 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
best recipe for snack time try easy spanish potato recipe in 10 minutes

दिनभर काम और थकान के बाद शाम को कुछ लजीज खाने की इच्छा होती है। हालांकि 'स्नैक्स टाइम' में एक समस्या हमेशा रहती है कि क्या बनाएं? ऐसे में आपकी समस्या का समाधान हम करेंगे। आज हम आपको ऐसी स्नैक्स रेसिपी बताने जा रहे हैं जो नाम से तो स्टाइलिश है ही, इसे बनाने में भी कम समय लगता और आपके किचन में मौजूद सामानों से बन जाएगी। इस रेसिपी का नाम 'स्पेनिश पोटैटो अॉमलेट' हैं। दोस्तों का गेट टुगेदर हो या किसी का दिल खुश करना हो बस ये रेसिपी बनाकर परोस दीजिए। 


 
best recipe for snack time try easy spanish potato recipe in 10 minutes
सामग्री (तीन लोगों के लिए) 
3 अंडे 
2 चम्मच वर्जिन अॉलिव आयल 
5 आलू 
2 प्याज 
नमक स्वादानुसार 

 
best recipe for snack time try easy spanish potato recipe in 10 minutes
स्पेनिश पोटैटो आमलेट बनाने की विधि 
-एक बाउल में अंडे डालें और नमक मिलाकर अलग रख दें। एक अलग बाउल में, कटा हुआ आलू और हल्का नमक मिलाएं। 
-मध्यम आंच पर एक नॉन स्टिक पैन रखें और उसमें तेल डालें। जब तेल पर्याप्त गर्म हो जाए तो इसमें कटा हुआ आलू डालें। भूरा और कुरकुरा होने तक भूनें। फ्राई होने के बाद, आलू को अलग रख दें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
best recipe for snack time try easy spanish potato recipe in 10 minutes

-उसी पैन में प्याज डालें और हल्का फ्राई करें। इन प्याज को आलू के बाउल में डाल दें। उसे ठंडा हो जाने दें। मिश्रण के ठंडा हो जाने के बाद, इसमें अंडे डालें और चम्मच का उपयोग करके अच्छी तरह मिलाएं। 
-इस मिश्रण को उसी पैन में डालें और मध्यम आंच पर समान रूप से फैलाएं। कुछ देर तक पकाएं जब तक की किनारे भूरे रंग के न हो जाएं, बीच-बीच में किनारों को पलटने का ध्यान रखें। 
-अब आपका स्पेनिश आलू आमलेट तैयार है। इसे प्लेट गर्मागरम परोसें और अपनी मनपसंद डिप के साथ चखें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed