नीम में एंटीबैक्टीरियल, एंटी फंगल, एंटी पैरासिटिक गुणों के अलावा विटामिन सी, प्रोटीन और कैरोटीन प्रचुर मात्रा में होता है जो बालों को संक्रमण से मुक्त रखता है और जुओं से भी बचाता है।
नीम बालों को लंबे समय तक घना और काला बनाए रखने में मदद करता है। नीम युक्त शैम्पू का प्रयोग करने से बाल घने होते हैं।
बाल झड़ने, डैंड्रफ जैसी समस्याओं से परेशान हैं तो नीम के तेल के इस्तेमाल से आपको फायदा मिल सकता है। नीम का तेल लगाने का सही तरीका है। पहले नीम के तेल को हल्का गर्म कर लें। फिर रात भर लगाकर छोड़ दें।
बालों में चमक चाहिए तो शैम्पू में थोड़ा सा नीम का तेल मिलाकर बाल धोएं। बाल सूखने पर कंडीशन हो जाएंगे। ऐसा हफ्ते में एक बार करें।
बालों में जुएं हो गई हैं तो रात भर नीम का तेल बालों में लगाएं और फिर सुबह कंघी करें। इससे सभी जुएं निकल जाएंगी।