फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Makar Sankranti: सेहत के लिए बहुत ही फायदे की चीज है तिल, विदेशों में भी लोग करते हैं इस्तेमाल

Wed, 15 Jan 2020 12:07 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 15 Jan 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
happy makar sankranti 2020 Health and Nutrition Benefits of Sesame Seeds
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

तिल भले ही आकार में बहुत छोटा होता है, लेकिन यह स्वास्थ्य के नजरिए से बहुत ही फादयेमंद होता है। चीन में ऐसा माना जाता है कि काले तिल में पाए जाने वाले पोषक तत्व बढ़ती उम्र से होने वाले नकारात्मक प्रभावों से बचाव में मदद करते हैं। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मनाए जाने वाले पर्व मकर संक्रांति में भी तिल के इस्तेमाल का बहुत महत्व है। आइए जानते हैं तिल से होने वाले फायदों के बारे में...

happy makar sankranti 2020 Health and Nutrition Benefits of Sesame Seeds
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भारतीय खानपान में तिल का बहुत महत्व है। सर्दियों के मौसम में तिल खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और शरीर सक्रिय रहता है। तिल में कई प्रकार के प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी-कॉम्प्लैक्स और कार्बोहाइट्रेड आदि तत्व पाए जाते हैं, जिसके सेवन से तनाव दूर होता है और मानसिक दुर्बलता नहीं होती है।

happy makar sankranti 2020 Health and Nutrition Benefits of Sesame Seeds
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

35 की उम्र के बाद हड्डियों का बढ़ना रुक जाता है और मेनोपॉज के बाद महिलाओं में हड्डियों के टूटने का सिलसिला शुरू हो जाता है। ऐसे में काले तिल का सेवन उनके लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें कैल्शियम और जिंक पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जोकि हड्डियों को मजबूत रखते हैं। वहीं तिल में विटामिन बी की मात्रा हमारी त्वचा को अच्छा बनाए रखती है और मधुमेह और कैंसर को बढ़ने से रोकता है। प्राचीन समय से खूबसूरती बनाए रखने के लिए भी तिल का प्रयोग किया जाता रहा है। इसका उपयोग कई बीमारियों के इलाज और बढ़ती उम्र से निपटने के लिए किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
happy makar sankranti 2020 Health and Nutrition Benefits of Sesame Seeds
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

तिल में मौजूद जिंक बालों की सेहत के लिए जरूरी है। इससे इम्यून सिस्टम भी अच्छा रहता है। तिल में मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जोकि उक्त रक्तचाप से निपटने में मदद कर सकती है। काली तिल में पाया जाने वाला फाइबर और अनसैचुरेटेड फैटी एसिड कब्ज के इलाज में मदद कर सकती है। हालांकि जिन लोगों को किडनी या पेट संबंधी समस्या है, उन्हें इसकी कम मात्रा लेनी चाहिए अथवा डॉक्टर की सलाह पर ही वे इसका सेवन करें।

विज्ञापन
happy makar sankranti 2020 Health and Nutrition Benefits of Sesame Seeds
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जापान में हरी सब्जियों और पके हुए स्नैक्स में काले तिल को मिलाया जाता है। भूरे और काले तिल की रोटियां भी बनाई जाती हैं। इसके अलावा कहीं-कहीं इसका इस्तेमाल सूखे मसाले बनाने में भी किया जाता है। काला तिल कोरियन पकवान का भी हिस्सा है। कहने का मतलब यह है कि आप भी तिल को खाने में अलग-अलग तरीके से शामिल कर सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed