फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: झटपट बनाएं गुलाब जामुन केक, ये रही स्वादिष्ट फ्यूजन की रेसिपी

Sun, 27 Feb 2022 11:05 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 27 Feb 2022 11:05 AM IST
विज्ञापन
Gulab Jamun Cup Cake Recipe in Hindi Indian Fusion Dessert Easy Recipe
गुलाब जामुन कप केक रेसिपी - फोटो : Istock

आप को गुलाब जामुन बहुत पसंद हैं और आप घर पर गुलाब जामुन बनाने की सोच रहे हैं लेकिन समस्या ये हैं कि बच्चों को गुलाब जामुन नहीं बल्कि केक खाने का मन है तो आप सोच में पड़ जाते हैं कि गुलाब जामुन बनाए या बच्चों का फेवरेट केक। घर घर की यही कहानी है, अधिकतर बच्चों को घर के स्वादिष्ट पकवानों से ज्यादा पिज्जा पास्ता और केक पसंद होता है। अगर आपके घर की भी यही कहानी है तो फिक्र मत कीजिये। हम आपको गुलाब जामुन की ऐसी फ्यूजन रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिससे घर के बच्चों के केक खाने की इच्छा भी पूरी हो जायेगी और उन्हें गुलाब जामुन का स्वाद भी मिल जाएगा। घर पर आप गुलाब जामुन कप केक सरल रेसिपी से फटाफट बना सकते हैं। खास बात ये है कि ये गुलाब जामुन कप केक बिना अंडे के बनाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं एगलेस गुलाब जामुन कप केक बनाने की आसान विधि।

Gulab Jamun Cup Cake Recipe in Hindi Indian Fusion Dessert Easy Recipe
गुलाब जामुन कप केक रेसिपी - फोटो : Istock

कप केक बनाने के लिए सामग्री

-1 कप मैदा
-100 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क
-2 चम्मच दही
-1 चम्मच चीनी पाउडर
-1/2 चम्मच बेकिंग पाउडर
-1/4 चम्मच बेकिंग सोडा
-1/4 चम्मच इलायची पाउडर
-4 पीस गुलाब जामुन
-1 चम्मच घी (मोल्ड ग्रीस के लिए)
-7 से 8 कटा हुआ पिस्ता

Gulab Jamun Cup Cake Recipe in Hindi Indian Fusion Dessert Easy Recipe
गुलाब जामुन कप केक रेसिपी - फोटो : istock

स्टेप 1- सबसे पहले एक बाउल में दही और चीनी मिलाकर फेंट लें।

स्टेप 2- दही अच्छे से फेंटने के बाद उसमें हरी इलायची पाउडर और कंडेंस्ड मिल्क डालकर मिला लीजिए।

स्टेप 3- अब एक छलनी में मैदा, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर को एक साथ मिलाकर अच्छी तरह से छान लीजिए। इसे दो से तीन बार छानिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gulab Jamun Cup Cake Recipe in Hindi Indian Fusion Dessert Easy Recipe
गुलाब जामुन कप केक रेसिपी - फोटो : Istock

स्टेप 4- तब तक ओवन को 10 मिनट के लिए 180° पर प्री हीट कर लीजिए।

स्टेप 5- फिर कप केक मोल्ड पर घी लगाकर ग्रीस या चिकना कर लीजिए। 

स्टेप 6- दही वाले मिश्रण में छान कर रखा हुआ मैदा मिला लें और अच्छे से फेंट कर घोल तैयार करें। ध्यान रहे कि इस पेस्ट में गांठ न रह जाए। 

विज्ञापन
Gulab Jamun Cup Cake Recipe in Hindi Indian Fusion Dessert Easy Recipe
गुलाब जामुन कप केक रेसिपी - फोटो : Istock

स्टेप 7- कप केक मोल्ड में एक गुलाब जामुन डालिए और उसके ऊपर केक का मिश्रण भर दीजिए। इसे हल्का थपथपा कर प्री हीट किए गए ओवन में  180° पर 10 मिनट के लिए बेकिंग के लिए रख दीजिए। 

10 मिनट में आपके कपकेक तैयार हो जाएंगे। ओवन से निकाल कर कमरे के तापमान में हल्का ठंडा कर लें। उसके बाद मोल्ड से बाहर निकाल लीजिए। कटे पिस्ता से गुलाब जामुन कप केक की गार्निशिंग कर के सर्व करिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed