Chai Recipe: चाय.....ये सिर्फ एक पेय पदार्थ का नाम नहीं है, इससे करोड़ों भारतीयों की भावनाएं जुड़ी हैं। यहां भारत देश में लोगों की नींद चाय पीने से खुलती है। चाहे कोई उदास हो या फिर तबियत खराब हो, चाय पीने से सब सही हो जाता है। अब जब सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है, तब तो चाय की अहमियत कई गुना और बढ़ जाती है।
Chai Recipe: अदरक वाली चाय बनाते समय कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां? इसी से बिगड़ता है स्वाद
अदरक वाली चाय बनाते समय अक्सर लोग कुछ गलतियां कर बैठते हैं जिससे चाय का स्वाद बिगड़ सकता है।
अदरक को कद्दूकस न करना
ज्यादातर लोग चाय में अदरक डालते वक्त उसे कूटकर डाल देते हैं। जबकि अदरक को हमेशा कद्दूकस करके डालना चाहिए। छोटे-छोटे टुकड़ों की वजह से अदरक का उसका रस और स्वाद चाय में अच्छी तरह मिल पाता है। ऐसे में अदरक को हमेशा कद्दूकस करके ही चाय में डालें।
अदरक को शुरुआत में पानी में नहीं डालना
अदरक का असली स्वाद और गुण पाने के लिए इसे पानी के साथ शुरू में ही उबालना चाहिए। कई लोग चायपत्ती डालने के बाद अदरक डालते हैं, जिससे अदरक का स्वाद और पोषक तत्व पूरी तरह से पानी में नहीं मिल पाते हैं। इसे सबसे पहले पानी में डालें और 2-3 मिनट तक उबालें। इसके बाद ही इसमें चायपत्ती डालें।
बहुत अधिक अदरक डाल देना
इस बात का ध्यान रखने की काफी जरूरत है क्योंकि इससे कई बार तबियत भी खराब होने का डर रहता है। अदरक की तासीर गर्म होती है और इसे अधिक मात्रा में डालने से चाय का स्वाद कड़वा हो सकता है। ऐसे में हमेशा संतुलित मात्रा में ही अदरक का इस्तेमाल करें।
बहुत देर तक अदरक को उबालना
अदरक को जरूरत से ज्यादा उबालने से इसका स्वाद बहुत तीखा हो सकता है और इसका लाभकारी प्रभाव भी कम हो सकता है। 2-3 मिनट तक अदरक को पानी में उबालना पर्याप्त होता है। ध्यान रखें कि ज्यादा देर तक अदरक उबालने से चाय का स्वाद बिगड़ सकता है।