फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Children's Day Recipes: इस बाल दिवस बच्चों के लिए तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा, सरप्राइज देकर करें उन्हें खुश

Thu, 14 Nov 2024 11:24 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 14 Nov 2024 11:24 AM IST
सार

यदि आप आज बाल दिवस के दिन अपने घर के बच्चों को खुश करना चाहती हैं तो उन्हें घर पर पिज्जा बनाकर खिलाएं। यहां हम आपको पिज्जा बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Children's Day Recipes how to make pizza at home in hindi
इस बाल दिवस बच्चों के लिए तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा - फोटो : Adobe stock

Children's Day Recipes: आज का दिन हर भारतीय बच्चे के लिए बेहद खास है। दरअसल, आज देशभर में बाल दिवस मनाया जा रहा है। आज के खास दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती होती है। पंडित नेहरू बच्चों को बहुत प्यार करते हैं।



यही वजह है कि उनके जन्मदिन को बच्चों के नाम समर्पित कर दिया गया और उनकी जयंती के दिन को बाल दिवस से रूप में मनाया जाने लगा। इस दिन स्कूलों में तरह-तरह के कार्यक्रम होते हैं। बच्चों को सम्मानित किया जाता है। कई जगह बच्चों को मिठाई और खिलौने भी बांटे जाते हैं।

यदि आप आप आज के खास दिन अपने घर के बच्चों को कुछ सरप्राइज देने का सोच रही हैं तो अपने हाथों से उन्हें घर पर ही पिज्जा बनाकर खिलाएं। घर पर बना पिज्जा खाने में भी काफी स्वादिष्ट होता है। इसमें आप उनकी पसंद के हिसाब से टॉपिंग्स डालकर बच्चों को और भी ज्यादा खुश कर सकती हैं। 

Children's Day Recipes how to make pizza at home in hindi
पिज्जा बनाने का सामान - फोटो : instagram

पिज्जा बनाने का सामान

  • रेडीमेड पिज्जा बेस - 2 
  • पिज्जा सॉस - 2-3 बड़े चम्मच
  • चीज - 1 कप 
  • शिमला मिर्च (हरी, पीली, लाल) - पतली स्लाइस में कटी हुई
  • प्याज - पतली स्लाइस में कटा हुआ
  • अन्य टॉपिंग्स - कॉर्न, मक्का, मशरूम, टमाटर, जैलपीनो, या अपनी पसंद की सब्जियां

 

Children's Day Recipes how to make pizza at home in hindi
पिज्जा बनाने का विधि - फोटो : Freepik

विधि

रेडीमेड बेस के साथ पिज्जा तैयार करने के लिए ओवन को पहले से 180-200 डिग्री सेल्सियस पर गरम करें। अगर आपके पास ओवन नहीं है, तो आप इसे कड़ाही या तवे पर भी बना सकते हैं। इसके बाद अब आपको रेडीमेड पिज्जा बेस लेना है। बेस लेने के बाद उस पर पिज्जा सॉस अच्छे से फैलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Children's Day Recipes how to make pizza at home in hindi
पिज्जा बनाने का विधि - फोटो : Adobe stock

अब अपनी पसंद की टॉपिंग्स जैसे शिमला मिर्च, प्याज, मक्का, मशरूम, जैतून आदि सजाएं। टॉपिंग्स के लिए बच्चों की पसंद का खास ध्यान रखें। इसके बाद इसके ऊपर ढेर सारा चीज डालें, ताकि इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाए।

विज्ञापन
Children's Day Recipes how to make pizza at home in hindi
पिज्जा बनाने का विधि - फोटो : Adobe stock

अब पिज्जा को बेकिंग ट्रे में रखें और पहले से गरम ओवन में 10-12 मिनट तक बेक करें। चीजपिघलने और हल्का सुनहरा होने तक बेक करें। यदि आप इसे कढ़ाई में बना रही हैं तो एक मोटे तले की कड़ाही या तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर पिज्जा बेस रखें और उसे ढक दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed