फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Special Bhog For Ganesh Ji: गणपति पूजा के दौरान बप्पा को लगाएं पूरन पोली का भोग, ऐसे घर पर करें तैयार

Sun, 08 Sep 2024 04:59 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 08 Sep 2024 04:59 PM IST
सार

अगर घर पर बप्पा स्थापित किए हैं तो उन्हें घर पर ही पूरन पोली बनाकर उसका भोग लगाएं। 

विज्ञापन
ganeshotsav 2024 Special Bhog For Ganesh Ji how to make pooran poli for bhog in hindi
गणपति पूजा के दौरान बप्पा को लगाएं पूरन पोली का भोग - फोटो : instagram

Special Bhog For Ganesh Ji: हिंदू धर्म में भगवान गणेश की पूजा का एक विशेष और महत्त्वपूर्ण विधान है। गणेश जी को विघ्नहर्ता, बुद्धि और समृद्धि के देवता के रूप में पूजा जाता है।

ऐसी मान्यता है कि यदि किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत में गणेश पूजा की जाए तो सभी कार्य बिना किसी विघ्न या बाधा के संपन्न होते हैं। इसी वजह से हर कोई बप्पा को काफी मानता है। बप्पा के जन्मदिन पर भी दस दिन तक उत्सव बनाया जाता है। इस उत्सव की शुरुआत गणेश चतुर्थी के दिन होती है। इस दिन लोग अपने घरों में बप्पा की स्थापना करते हैं।

अगर आपने भी इस बार अपने घर बप्पा की स्थापना की है, तो उनके लिए बाजार के लिए प्रसाद लाने की जगह खुद भोग तैयार करें। यहां हम आपको आसान तरीके से पूरन पोली बनाना सिखाने जा रहे हैं, ताकि आप घर पर बनें इस पकवान का भोग बप्पा को लगाकर उन्हें प्रसन्न कर सकें। 

ganeshotsav 2024 Special Bhog For Ganesh Ji how to make pooran poli for bhog in hindi
गणपति पूजा के दौरान बप्पा को लगाएं पूरन पोली का भोग - फोटो : instagram

पूरन पोली बनाने का सामान

  • 1 कप चना दाल
  • 1 कप गुड़
  • 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
  • पानी 
  • गेहूं का आटा
  • 2 बड़े चम्मच तेल या घी
  • चुटकी भर हल्दी 
  • चुटकी भर नमक
  •  घी या तेल
ganeshotsav 2024 Special Bhog For Ganesh Ji how to make pooran poli for bhog in hindi
गणपति पूजा के दौरान बप्पा को लगाएं पूरन पोली का भोग - फोटो : instagram

विधि

इसे तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले पूरन यानी कि स्टफिंग तैयार करनी है। इसके लिए सबसे पहले चना दाल को 2-3 घंटे के लिए भिगो दें। अब भिगोई हुई दाल को प्रेशर कुकर में डालें और उसमें पानी मिलाकर 3-4 सीटी आने तक पकाएं। जब दाल पूरी तरह से पक जाए, उसे छान लें और पानी निकाल दें। अब इस दाल को मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
ganeshotsav 2024 Special Bhog For Ganesh Ji how to make pooran poli for bhog in hindi
गणपति पूजा के दौरान बप्पा को लगाएं पूरन पोली का भोग - फोटो : instagram

दाल पीसने के बाद एक कढ़ाई में यह दाल और गुड़ डालें। इसे मध्यम आंच पर पकाएं जब तक गुड़ पिघल न जाए और मिश्रण गाढ़ा न हो जाए। आखिर में इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए इलायची पाउडर डाल दें। स्टफिंग तैयार होने के बाद आपको इसका आटा तैयार करना है। इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा, तेल या घी, और चुटकीभर नमक डालें। इसे नरम गूंथ कर 30 मिनट के लिए रख दें।

विज्ञापन
ganeshotsav 2024 Special Bhog For Ganesh Ji how to make pooran poli for bhog in hindi
गणपति पूजा के दौरान बप्पा को लगाएं पूरन पोली का भोग - फोटो : instagram

इसके बाद आपको पूरन पोली बनाने की तैयारी शुरू करनी है। इसके लिए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें। हर लोई को बेलकर छोटी पूरी जैसा आकार दें। इसके बीच में चने दाल और गुड़ का मिश्रण रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed