फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi Special Bhog: इस बार बप्पा को लगाएं चॉकलेट मोदक का भोग, बनाने का तरीका जान लें

Sat, 07 Sep 2024 08:27 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 07 Sep 2024 08:27 AM IST
सार

इस बार गणपति उत्सव में आप बप्पा को साधारण की जगह चॉकलेट मोदक का भोग लगा सकते हैं। यहां हम आपको चॉकलेट मोदक बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2024 chocolate modak recipe in hindi Ganpati special bhog for bappa
चॉकलेट मोदक बनाने की विधि - फोटो : Amar Ujala

Ganesh Chaturthi Special Bhog: सावन के बाद से भारत में त्योहारों की झड़ी लग जाती है। रक्षाबंधन के कुछ दिन बाद ही गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन से गणेश उत्सव का आरंभ होता है, जोकि पूरे 10 दिन तक चलता है। गणेश उत्सव की धूम हर जगह दिखाई देती है। दस दिन तक लोग घरों में बप्पा को स्थापित करके रखते हैं। इन दस दिनों में उन्हें खूब पकवानों का भोग लगाया जाता है।



अगर गणपति बप्पा के प्रिय भोग की बात करें तो इसमें मोदक सबसे पहले आता है। वैसे तो बाजार में आपको हर तरह के मोदक मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप खुद से मोदक बनाकर इसका भोग भगवान गणेश को लगाएंगे तो इससे बप्पा जरूर प्रसन्न होंगे । इस बार गणपति उत्सव में आप बप्पा को साधारण की जगह चॉकलेट मोदक का भोग लगा सकते हैं। यहां हम आपको स्वदिष्ट चॉकलेट मोदक बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। 

Ganesh Chaturthi 2024 chocolate modak recipe in hindi Ganpati special bhog for bappa
चॉकलेट मोदक बनाने की विधि - फोटो : प्रतीकात्मक
चॉकलेट मोदक बनाने का सामान

मिल्क चॉकलेट – 200 ग्राम
कोको पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
Ganesh Chaturthi 2024 chocolate modak recipe in hindi Ganpati special bhog for bappa
चॉकलेट मोदक बनाने की विधि - फोटो : istock
स्टफिंग के लिए सामान
  • खोया ( मावा )  – 100 ग्राम
  • चीनी पाउडर – 2 बड़े चम्मच
  • नारियल बूरा – 2 बड़े चम्मच
  • काजू, बादाम, पिस्ता (बारीक कटे हुए)
  • इलायची पाउडर
  • घी 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2024 chocolate modak recipe in hindi Ganpati special bhog for bappa
चॉकलेट मोदक बनाने की विधि - फोटो : instagram
विधि

चॉकलेट मोदक बनाने के लिए आपको सबसे पहले इसकी स्टफिंग तैयार करनी है। स्टफिंग को तैयार करने के लिए एक कढ़ाई में मावा को हल्की आंच पर भून लें। इसे तब तक भूनें जब तक यह हल्का गुलाबी न हो जाए और घी छोड़ने लगे। जब मावा घी छोड़ने लगे तो इसमें चीनी पाउडर, नारियल बूरा, काजू, बादाम, पिस्ता, और इलायची पाउडर डालें। इसे अच्छी तरह से मिलाएं और फिर आंच से उतारकर ठंडा होने दें।
 
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2024 chocolate modak recipe in hindi Ganpati special bhog for bappa
चॉकलेट मोदक बनाने की विधि - फोटो : instagram
जब तक ये ठंडा हो रहा है, तब तक मिल्क चॉकलेट को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और इसे माइक्रोवेव में पिघला लें। इस पिघली हुई चॉकलेट में कोको पाउडर मिलाएं ताकि एकसार मिश्रण बन जाए। अब मोदक बनाने की विधि शुरू करनी है तो सबसे पहले मोदक मोल्ड को हल्का घी से चिकना करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed