{"_id":"6303861b0dfd1b2dae0d84c2","slug":"ganesh-utsav-2022-make-poha-laddu-bhog-for-ganpati-bappa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ganesh Utsav: गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं पोहे के लड्डू का भोग, जानें रेसिपी","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Ganesh Utsav: गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं पोहे के लड्डू का भोग, जानें रेसिपी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 22 Aug 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गणपति बप्पा
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गणेश उत्सव महाराष्ट्र में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इसके साथ ही गणपति बप्पा के इस त्योहार की धूम पूरे देश में दिखती है। भगवान गणेश को घर में स्थापित किया जाता है और उनकी विशेष सेवा, पूजा-अर्चना की जाती है। अगर आप गणपति बप्पा को भोग लगाने के लिए हमेशा मोदक ही बनाती हैं। तो इस बार पोहे के लड्डू का भोग लगाएं। पोहे के लड्डू को दक्षिण भारतीय लोग जरूर बनाते हैं। तो चलिए जानें पोहे के लड्डू बनाने की रेसिपी।
2 of 5
पोहा
- फोटो : Istock
सुबह के नाश्ते में पोहा तो लगभग सारे ही घरों में बनता होगा। पोहा बाजार में दो तरह का होता है। एक पतला और एक मोटा। लड्डू बनाने के लिए पतले वाले पोहे अच्छे होते हैं। क्योंकि ये आसानी से भूनते है और मिक्स हो जाते हैं।
3 of 5
poha laddu
- फोटो : social media
पोहे के लड्डू बनाने की सामग्री
दो कप पोहा या चिवड़ा, आधा कप नारियल, एक चौथाई चम्मच इलायची पाउडर, गुड़, दो बड़े चम्मच देसी घी, आधा कप दूध, काजू और पिस्ता बारीक कटा हुआ, घिसा हुआ नारियल या फिर नारियल का बूरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लड्डू
- फोटो : istock
पोहे के लड्डू बनाने की विधि
सबसे पहले नारियल के बूरे को देसी घी डालकर भून लें। इसके लिए आप चाहे तो कड़ाही या फिर पैन का इस्तेमाल करें। फिर उसी पैन में नारियल के बूरे को हटाकर पोहा भून लें। पोहा भूनने के लिए देसी घी डालें और धीमी आंच पर भूनें। क्योंकि पतला वाला पोहा जल्दी भुनकर जलना शुरू कर देता है।
विज्ञापन
5 of 5
लड्डू
- फोटो : social media
पोहे को निकालकर प्लेट में रख लें। अब मिक्सी के जार में भुने हुए पोहे को डालें। साथ में नारियल का बूरा, इलायची पाउडर, गुड़ डालकर ब्लेंड कर लें। अब कड़ाही में देसी घी डालें और गैस पर गर्म करें। जब ये घी खूब गर्म हो जाए तो गैस को बंद कर दें और कड़ाही को गैस पर से नीचे उतार लें। अब इस कड़ाही में ब्लेड किया हुआ पोहे का मिश्रण डालें और अच्छे से मिला लें। फिर इस पोहे में दूध और बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स मिला दें। हाथों की मदद से लड्डू तैयार करें। आप चाहें तो इसे नारियल के बुरादे पर भी लपेट सकती हैं। बस तैयार है स्वादिष्ट पोहे के लड्डू। इन लड्डूओं का गणपति बप्पा को भोग लगाएं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।