फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tiffin Recipe: बच्चों के टिफिन में दें पनीर ब्रेड रोल, फटाफट हो जाएगा तैयार

Mon, 22 Aug 2022 12:20 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 22 Aug 2022 12:20 PM IST
विज्ञापन
How to Make Paneer Bread Roll for Children Know Recipe in Hindi
Paneer roll

बच्चों को रोज टिफिन में क्या दें। ये समस्या लगभग हर मां को होती है। सुबह की भागदौड़ के बीच कुछ अच्छा बनाने के चक्कर में कई बार देर हो जाती है। लेकिन बच्चों का टिफिन भी खास होना जरूरी है। ऐसे में आप बच्चों के लिए पनीर के ब्रेड रोल बनाकर तैयार कर सकती हैं। ये फटाफट बनकर तैयार हो जाते हैं और पौष्टिक भी होते हैं। पनीर की स्टफिंग प्रोटीन से भरपूर रहती है। वहीं आप चाहें तो इसमे मनचाही सब्जियों को भी डाल सकती हैं। तो चलिए जानें क्या है पनीर रोल बनाने की विधि। 

How to Make Paneer Bread Roll for Children Know Recipe in Hindi
पनीर - फोटो : iStock
पनीर ब्रेड रोल बनाने की सामग्री

छह से सात ब्रेड, पनीर सौ ग्राम कद्दूकस किया हुआ, एक चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला, चाट मसाला, केचप या टोमैटो सॉस, बारीक कटा हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, हरी चटनी दो से तीन चम्मच, देसी घी या बटर।

How to Make Paneer Bread Roll for Children Know Recipe in Hindi
bread - फोटो : Pixabay
पनीर ब्रेड रोल बनाने की विधि

सबसे पहले किसी कटोरी में बटर को पिघला लें। फिर इसमे पनीर को ग्रेट या कद्दूकस करके डालें। साथ में अदरक लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, टोमैटो सॉस डालें। इसे अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद साथ में बारीक कटा हरा धनिया और नमक डालें। सारी चीजों को मिला लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Make Paneer Bread Roll for Children Know Recipe in Hindi
bread

अब ब्रेड की स्लाइस को लें। इसे किसी समतल जगह पर रखकर इसके भूरे किनारों को निकाल दें। क्योंकि ये काफी कड़े होते हैं। अब बेलन की मदद से ब्रेड को बेलकर थोड़ा सा चपटा कर दें। अब इस ब्रेड पर थोड़ी सी हरी चटनी लगाएं. साथ में पनीर की स्टफिंग को भी रखें। फिर दूसरी ब्रेड की मदद से इसे ढंक दें। अच्छे से दबाकर रोल करें। रोल करने के बाद सबसे आखिर में थोड़े से पानी की मदद से इसे चिपका दें। जिससे कि तेल में जाते ही ये खुले नहीं। 

विज्ञापन
How to Make Paneer Bread Roll for Children Know Recipe in Hindi
paneer

आप चाहें तो कड़ाही में इसे डीप फ्राई कर सकती हैं। या फिर नॉनस्टिक तवे पर बटर डालकर गर्म करें। फिर इसके ऊपर रोल को रखकर सुनहरा होने तक सेंके। अलट-पलटकर दोनों तरफ से सेंक लें। गर्मागर्मय टोमैटो सॉस के साथ बड़ों को सर्व करें और टिफिन में बच्चों को दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed