Ganesh Chaturthi Bhog: गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है, इसलिए गणेश उत्सव का ये पर्व सभी बाधाओं को दूर करने और सुख-समृद्धि की कामना का प्रतीक है। इस साल गणपति उत्सव की शुरुआत 27 अगस्त से होगी, और इसका समापन 6 सितंबर 2025 को अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति के विसर्जन के साथ होगा।
गणपति पूजा के ये दस दिन हर किसी के लिए बेहद खास होते हैं। इस अवसर पर बप्पा के भक्त अपने घरों, मंदिरों और सार्वजनिक पंडालों में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित करते हैं और दस दिनों तक विधि विधान के साथ उनकी पूजा करते हैं।
पूजा-पाठ के साथ-साथ लोग बप्पा को उनकी पसंदीदा चीजों का भोग भी लगाते हैं। इसी के चलते हम आपको यहां एक ऐसे पकवान के बारे में बताने जा रहे हैं जो गणेश भगवान को अतिप्रिय है। हम बात कर रहे हैं चावलों की खीर की, जिसे आप आसानी से अपने घर पर तैयार कर सकते हैं।
2 of 6
खीर बनाने का सामान
- फोटो : Adobe stock
खीर बनाने का सामान
- फुल क्रीम दूध – 1 लीटर
- चावल – 1/4 कप
- चीनी – 1/2 कप
- इलायची पाउडर – 1/4 चम्मच
- केसर के धागे – 6-7
- काजू – 6-8
- बादाम – 6-8
- किशमिश – 1 टेबल स्पून
- घी – 1 चम्मच (ड्राई फ्रूट्स भूनने के लिए)
3 of 6
विधि
- फोटो : Adobe stock
विधि
अच्छी खीर तैयार करने के लिए आपको चावलों को पहले सही से तैयार करना जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले तो चावलों को अच्छे से धोकर 20-30 मिनट तक भिगो दें। बीस मिनट के बाद इसे अच्छी तरह से छानकर इसकी गंदगी निकाल दें।
4 of 6
विधि
- फोटो : Adobe stock
जब तक चावल भीग रहे हैं आप ड्राईफ्रूट्स को भून सकते हैं। इसके लिए एक पैन में हल्का सा घी डालकर उसमें ड्राई फ्रूट्स डालें और उन्हें हल्का भून लें। अच्छी तरह से भुनने के बाद इसे एक प्लेट में निकालकर रख लें।
5 of 6
विधि
- फोटो : Adobe stock
अब बारी आती है दूध उबालने की तो एक भारी तले वाले भगोने या पतीले में दूध उबालने रख दें। जब दूध उबल जाए तो इसमें भीगे हुए चावलों को डालें और पकने दें। चावल डालने के बाद इसे लगातार चलाते रहें, ताकि ये नीचे लगे नहीं। चावलों को 30 मिनट तक पकाएं, जब तक कि ये गल न जाए।