फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2025: स्थापना के बाद बप्पा को लगाएं बिना प्याज-लहसुन वाली वेज थाली का भोग, ऐसे करें तैयार

Wed, 27 Aug 2025 09:54 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 27 Aug 2025 09:54 AM IST
सार

No-Onion No-Garlic Veg Thali Bhog For Ganpati Bappa: अगर आपके घर पर भी बप्पा की स्थापना हो गई है या होने वाली है तो स्थापना के बाद उन्हें बिना प्याज-लहसुन वाली वेज थाली का भोग लगाएं।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2025 Prepare Bhog No-Onion No-Garlic Veg Thali After Ganpati Sthapana
बिना प्याज-लहसुन वाली वेज थाली - फोटो : Adobe stock

No-Onion No-Garlic Veg Thali Bhog For Ganpati Bappa: गणेश चतुर्थी का दिन भगवान गणेश की स्थापना और उनकी पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। गणेश जी, जिन्हें बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य का देवता माना जाता है, हर घर और मंदिर में बड़े प्रेम से स्थापित किए जाते हैं। ऐसे में गणेश चतुर्थी के खास अवसर पर बप्पा को बिना प्याज-लहसुन वाली शुद्ध वेज थाली का भोग लगाना तो बनता है।



इस थाली में पूड़ी, पनीर की लबाबदार सब्जी, रायता, पुलाव और मीठी खीर शामिल होती है। ऐसा भोजन भोग के रूप में भगवान को अर्पित किया जाता है, जिससे उनकी कृपा बनी रहती है। तो आइए बिना देर किए आपको इन पकवानों की आसान रेसिपी बताते हैं, ताकि आप इन्हें झटपट तैयार कर सकें। 

Ganesh Chaturthi 2025 Prepare Bhog No-Onion No-Garlic Veg Thali After Ganpati Sthapana
मटर पनीर - फोटो : Adobe stock
मटर पनीर

त्योहार की थाली तैयार कर रहे हैं तो सब्जी खास होनी चाहिए। इसके लिए सबसे पहले तो पनीर के टुकड़े काट लें। इसके बाद मटर को भी उबालकर साइड में रख लें। अब एक पैन में घी डालें, जीरा और हींग डालकर तड़का लगाएं। अब टमाटर की प्यूरी डालें, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, नमक पाउडर डालें। इसके बाद उसमें थोड़ा सा पानी डालें और पकने दें। जब ये पक जाए और इसमें तेल ऊपर की तरफ आ जाए तो पनीर के क्यूब्स और उबली हुई डाल दें। पनीर डालने के बाद फिर इसे कम से कम 2-8 मिनट पकाएं। आखिर में ऊपर से हरा धनिया डालकर इसे सजाएं।  

 
Ganesh Chaturthi 2025 Prepare Bhog No-Onion No-Garlic Veg Thali After Ganpati Sthapana
मिक्स वेज सब्जी - फोटो : Adobe stock
मिक्स वेज सब्जी

मिक्स वेज बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले तो आलू, फूल गोभी, गाजर, जैसी सभी सब्जियों को धोकर काट लें। अब इन्हें तेल में हल्का फ्राई कर लें। इसके बाद दूसरे पैन में तेल में जीरा, हींग तड़के के लिए डालें। जब तड़का तैयार हो जाए तो इसमें फ्राई की हुई सब्जियों को भी डालकर मिक्स करें।  सब्जियां डालने के बाद आखिर में नमक और बाकी मसाले डालें। ढक कर कुछ देर पकाएं और फिर गैस बंद करके हरे धनिये से इसे सजाएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2025 Prepare Bhog No-Onion No-Garlic Veg Thali After Ganpati Sthapana
पूड़ी
पूड़ी

त्योहार के दिन कई घरों में रोटी नहीं बनती है। ऐसे में उसमें गेहूं का आटा गूंध लें, थोड़ा नमक डालें। इसके बाद इसमें छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और बेल लें। अब इनसे गरम तेल में पूड़ी तलें।

 
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2025 Prepare Bhog No-Onion No-Garlic Veg Thali After Ganpati Sthapana
पुलाव - फोटो : Adobe stock
पुलाव

इसे बनाना सबसे आसान है और ये पनीर के साथ अच्छा भी लगता है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले तो चावल धोकर 15 मिनट भिगो दें। इसके बाद घी में तेजपत्ता, लौंग, दालचीनी डालकर भूनें। अब कटे हुए मिक्स वेज (गाजर, मटर, बीन्स) डालें। आखिर में इसमें भिगोया हुआ चावल डालें, पानी डालें और धीमी आंच पर पकाएं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed