फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi Bhog: गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं उनके प्रिय मोदक का भोग, यहां जानें बनाने की आसान विधि

Sat, 07 Sep 2024 08:26 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 07 Sep 2024 08:26 AM IST
सार

अगर इस बार गणेश चतुर्थी के दिन आप बप्पा के लिए खुद से भोग तैयार करना चाहती हैं, तो चलिए आपको आसान विधि से मोदक बनाना सिखाते हैं। 

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2024 Bhog Recipes Ideas Homemade Modak Recipe in Hindi
गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं उनके प्रिय मोदक का भोग - फोटो : Amar Ujala
Ganesh Chaturthi Bhog Recipe in Hindi: 7 सितंबर यानी कि गणेश चतुर्थी से दस दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव की शुरुआत हो जाएगी। ये दस दिन भगवान गणेश के भक्तों के लिए बेहद खास होते हैं। इन दस दिनों में लोग बप्पा को अपने घर में स्थापित करते हैं और उनका धूमधाम से स्वागत करते हैं। गणेश उत्सव के दौरान वैसे तो भगवान गणेश को तमाम पकवानों का भोग लगाया जाता है, लेकिन उनका सबसे प्रिय भोग है मोदक।


बाजार में आपको साधारण के साथ-साथ कई अन्य फ्लेवर के मोदक मिल जाते हैं, पर उन्हें सबसे प्रिय तो पारंपरिक मोदक ही है। आप चाहें तो इस बार गणपति में बप्पा के लिए खुद से मोदक तैयार कर सकती हैं। इस लेख में हम आपको मोदक घर पर ही बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। मोदक बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगता है। तो चलिए आपको भी मोदक बनाना सिखाते हैं। 
Ganesh Chaturthi 2024 Bhog Recipes Ideas Homemade Modak Recipe in Hindi
गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं उनके प्रिय मोदक का भोग - फोटो : संवाद

मोदक बनाने का सामान

  •  1 कप चावल का आटा
  •  1 कप पानी
  •  1 चम्मच घी
  •  चुटकीभर नमक
Ganesh Chaturthi 2024 Bhog Recipes Ideas Homemade Modak Recipe in Hindi
गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं उनके प्रिय मोदक का भोग - फोटो : instagram

स्टफिंग के लिए

  • 1 कप ताजा नारियल कद्दूकस किया हुआ
  •  ¾ कप गुड़ कद्दूकस किया हुआ
  •  1 चम्मच इलायची पाउडर
  • 1 चम्मच खसखस (वैकल्पिक)
  • 1 चम्मच घी
  • 1 चम्मच सूखे मेवे (कटे हुए बादाम, काजू, पिस्ता - वैकल्पिक)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2024 Bhog Recipes Ideas Homemade Modak Recipe in Hindi
गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं उनके प्रिय मोदक का भोग - फोटो : instagram

विधि

मोदक तैयार करने के लिए सबसे पहले आपको स्टफिंग तैयार करनी है। इसके लिए एक कढ़ाई में 1 चम्मच घी डालें और उसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर धीमी आंच पर 2-3 मिनट भूनें। जब ये सही से भुन जाए तो इसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालें और इसे तब तक पकाएं जब तक गुड़ पूरी तरह से पिघल न जाए और नारियल के साथ मिल जाए।

गुड़ के मिल जाने के बाद इसमें इलायची पाउडर, खसखस और कटे हुए मेवे डालें और अच्छे से मिलाएं। मिश्रण के गाढ़ा होने के बाद इसे गैस से उतारकर ठंडा होने के लिए रख दें। मोदक की स्टफिंग तैयार है।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2024 Bhog Recipes Ideas Homemade Modak Recipe in Hindi
गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं उनके प्रिय मोदक का भोग - फोटो : instagram

अब आपको इसकी बाहरी परत तैयार करनी है। इसके लिए एक बर्तन में 1 कप पानी और चुटकीभर नमक डालकर उबालें। जब पानी उबलने लगे, तो उसमें 1 चम्मच घी डालें और चावल का आटा धीरे-धीरे डालते हुए मिलाएं, ताकि कोई गांठ न बने। सही से आटा तैयार होने के बाद अब आटे को एक थाली में निकालें और हल्का ठंडा होने पर इसे अच्छी तरह गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा नरम और चिकना होना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed