Ganesh Chaturthi 2024 Bhog Recipe: 7 सितंबर को भारत के कई हिस्सों में आपको गणेश चतुर्थी की धूम दिखाई देगी। दरअसल, 7 सितंबर को ही गणेश चतुर्थी का त्योहार है। जिस वजह से इसी दिन हर घर-पंडाल में गणपति बप्पा दस दिन के लिए विराजेंगे। इन दस दिनों में जगह-जगह बप्पा के आने की खुशियां मनाई जाती हैं। लोग इसकी तैयारी कई-कई दिनों पहले से शुरू कर देते हैं।
बप्पा के स्वागत में उन्हीं के पसंदीदा पकवान बनाए जाते हैं, और उनका भोग भी लगाया जाता है। अगर आप भी इस बार अपने घर बप्पा लेकर आ रहे हैं तो गणपति बप्पा के स्वागत के लिए आप घर पर ही मोतीचूर का लड्डू बनाएं। वैसे तो बाजार में आपको मोतीचूर के लड्डू बने-बनाए मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप इसे घर पर तैयार करेंगे तो इसका स्वाद ज्यादा अच्छा लगेगा। ऐसे में यहां हम आपको मोतीचूर के लड्डू बनाने का आसान तरीका बताएंगे।
2 of 6
गणपति की पूजा के लिए घर पर तैयार करें मोतीचूर के लड्डू
- फोटो : iStock
मोतीचूर के लड्डू बनाने का सामान
- बेसन (बूंदी के लिए)
- शुद्ध देसी घी ( बूंदी बनाने के लिए )
- चीनी (चाशनी बनाने के लिए)
- केसर
- हरी इलायची पाउडर
- पिस्ता, बादाम
3 of 6
गणपति की पूजा के लिए घर पर तैयार करें मोतीचूर के लड्डू
- फोटो : instagram
विधि
मोतीचूर के लड्डू बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको महीन बूंदी तैयार करनी है। महीन बूंदी बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को पानी के साथ मिलाकर एक पतला घोल तैयार करें। ध्यान रखें ये न तो ज्यादा पतला होना चाहिए और न ही ज्यादा गाढ़ा।
4 of 6
गणपति की पूजा के लिए घर पर तैयार करें मोतीचूर के लड्डू
- फोटो : instagram
घोल तैयार करने के बाद एक गहरे तले की कढ़ाई में घी गर्म करें और फिर बूंदी बनाने के लिए घोल को झारे से घी में डालें। इन बूंदी को हल्का सुनहरा होने तक तलें। जब तक बूंदी तल रही है, दूसरी गैस पर चाशनी बनने चढ़ा दें। इसके लिए अलग से चीनी और पानी की चाशनी तैयार करें। चाशनी को एक तार की स्थिरता तक पकाएं। तैयार होने के बाद इसे निकाल कर अलग रख लें।
5 of 6
गणपति की पूजा के लिए घर पर तैयार करें मोतीचूर के लड्डू
- फोटो : instagram
अब तली हुई बूंदी को चाशनी में डालें और अच्छे से मिलाएं, ताकि बूंदी चाशनी को सोख ले। जब बूंदी चाशनी को सोख ले तो आखिर में अब इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालें और फिर बूंदी को लड्डू के आकार में गोल-गोल बांध लें।