फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: इन रेसिपीज से बनाएं चार अलग तरह की रोटियां, हर दिन कुछ नया करें ट्राई

Thu, 11 Nov 2021 10:19 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 11 Nov 2021 10:19 AM IST
विज्ञापन
four types of chapati recipes in hindi naan to missi roti recipe
अलग तरह की रोटी बनाने की रेसिपी - फोटो : Istock

अक्सर आप रोज एक ऐसे खाने से ऊब जाते हैं। रूटीन खाने के अलावा बीच में एक दो दिन तो आप कुछ स्पेशल बनाते हैं हालांकि बहुत सारे कामों के बीच रोजाना कुछ अलग और स्पेशल बनाना आसान नहीं होता। ऐसे में मजबूरन ज्यादातर घरों में रोज वही दाल चावल रोटी सब्जी बनता है। आप दाल में बदलाव कर सकते हैं। सब्जी में भी आपके पास कई विकल्प होते हैं। यहां तक कि चावल में भी आप प्लेन राइस से पुलाव तक और जीरा राइस से बिरयानी तक बना कर खाने का स्वाद बदल सकते हैं पर रोटी में ऐसा नहीं होता। आप पराठे या पूरी तो बनाते हैं लेकिन बिना तेल के दाल या सब्जी के साथ खाने के लिए साधारण चपाती के बजाय कुछ और नहीं बना पाते। ऐसे में हम आपको आज अलग अलग तरह की रोटी बनाना बताएंगे। रोटी में भी आपके पास कई विकल्प हैं जो स्वस्थ भी है और स्वादिष्ट भी। तो चलिए जानते हैं गेहूं के आटे के अलावा अलग तरह की रोटी बनाना।

 

four types of chapati recipes in hindi naan to missi roti recipe
मिस्सी रोटी - फोटो : Istock

मिस्सी रोटी

मिस्सी रोटी बनाने की सामग्री- गेहूं का आटा, बेसन, नमक, अजवाइन, प्याज, हींग, हल्दी, कसूरी मेथी, धनिया।

बनाने की विधि

साधारण रोटी की तरह मिस्सी रोटी भी बनती है। गेहूं के आटे और बेसन को मिलाकर बाकी सभी सामग्रियों को डालकर आटा गूंद लिया जाता है और इसी मसालेदार आटे की रोटियां बनती हैं। मक्खन या घी लगाकर आप इसे खा सकते हैं।

four types of chapati recipes in hindi naan to missi roti recipe
नान - फोटो : Istock

नान

नान बनाने के लिए सामग्री- मैदा, हल्की शक्कर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक, ताजा गाढ़ा दही, तेल और आटा गूंथने के लिए गुनगुना पानी।

बनाने की विधि

सभी सामग्री को अच्छे से मिलाकर गुनगुने पानी से नरम आटा गूंद लें और फिर दो घंटे के लिए गीले कपड़े से ढककर किसी गर्म जगह पर रख दें। दो घंटे बाद एक बार फिर गूंद लें। आटे को अंडाकार बेलकर तवे पर सेक लें। नान पर हल्का पानी लगाएं ताकि वह तवे पर चिपके नहीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
four types of chapati recipes in hindi naan to missi roti recipe
तंदूरी रोटी - फोटो : Istock

तंदूरी रोटी 

तंदूरी रोटी बनाने की सामग्री- आटा,नमक, तेल,पानी जरूरत के अनुसार

बनाने की विधि

आटा, तेल और चुटकी भर नमक मिलाकर नरम आटा गूंद लें। आटे में थोड़ा तेल लगाकर आधे घंटे के लिए रख दें।बाद में लाई बनाकर साधारण चपाती से बड़ी रोटी बेल लें। तवा जब बहुत ज्यादा गर्म हो जाए तब रोटी तवे पर डालें। इसके लिए रोटी के एक साइड में नमक पानी का घोल हल्का हल्का लगाएं। रोटी को साइड से उंगलियों से थोड़ा दबा दें ताकि ये तवे पर फूले नहीं और तंदूर जैसा टेक्सचर दे। जब रोटी में थोड़े बबल्स उठने लगे तो तवे को उल्टा कर के रोटी रखकर सेक लें। फिर सीधे फ्लेम के सामने रोटी को भूरे चकत्ते पड़ने तक सेके। 

 

विज्ञापन
four types of chapati recipes in hindi naan to missi roti recipe
मक्के की रोटी - फोटो : Istock

मक्के की रोटी

मक्के की रोटी बनाने की सामग्री- मक्के का आटा, बारीक कटा हुआ धनिया, अजवाइन, नमक, घी या तेल और गुनगुना पानी

बनाने की विधि

मकई के आटे को छानकर उसमें धनिया, अजवाइन और नमक मिलाकर नरम आटा गूंद लें। अब लोई बनाकर हाथ से दबाएं। हाथ में हल्का पानी लगा लें ताकि आटा चिपके नहीं। आप इसे हाथ से ही हल्का हल्का दबाकर बेल सकते हैं। फिर तवे पर सेक लें। दोनों तरफ से सुनहरा होने तक रोटी को सेंक लें। इसके लिए मक्खन या घी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed