फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: मानसून में कहीं आप भी तो नहीं करते इन चार चीजों का सेवन? सेहत को हो सकते हैं नुकसान

Thu, 22 Jul 2021 02:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 22 Jul 2021 02:13 PM IST
विज्ञापन
Food tips Do not consume these four things in monsoon may cause harm to health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

गर्मी का मौसम शायद ही किसी को पसंद हो। चिलचिलाती गर्मी और तेज धूप की वजह से हर कोई परेशान रहता है। ऐसे में लोग बारिश होने के बारे में सोचते हैं, और इस गर्मी से राहत देने के लिए मानसून का मौसम आता है। वहीं, इस मौसम में काफी बारिश होती है, जिसकी वजह से लोग कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं। लेकिन वे ये भूल जाते हैं कि मानसून के मौसम में खाने वाली चीजों के कारण इंफेक्शन तक बढ़ सकता है। दरअसल, इस मौसम में कई चीजों में जल्दी नमी आ जाती है और कई खाने की चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं। ऐसे में अगर इन खाने की चीजों का सेवन किया जाए, तो फिर ब्लोटिंग, फूड प्वाइजनिंग, उल्टी-दस्त और डायरियां जैसी दिक्कतें तक हो सकती हैं। यही नहीं, इनका बुरा असर हमारी इम्यूनिटी पर भी पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि हमें मानसून के मौसम में कुछ चीजों के सेवन से बचना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Food tips Do not consume these four things in monsoon may cause harm to health
मशरूम - फोटो : iStock

मशरूम

  • मानसून के मौसम में मशरूम खाने से बचना चाहिए। वैसे तो मशरूम सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन इस मौसम में ज्यादा नमी के कारण इनमें बैक्टीरियां और कीड़े जल्दी पनपते हैं। वहीं, ये हमें दिखते नहीं हैं, लेकिन अगर ये हमारे पेट में चले जाएं, तो हमें काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
Food tips Do not consume these four things in monsoon may cause harm to health
गाजर का अचार - फोटो : सोशल मीडिया

खट्टी चीजें

  • कई लोगों को खट्टा खाना काफी पसंद होता है। इसलिए वे कई खट्टी चीजों का सेवन करते हैं। लेकिन मानसून के मौसम में आपको खट्टी चीजें जैसे- चटनी, इमली, आचार और खट्टी कैंडी जैसी चीजें खाने से बचना चाहिए। इस मौसम में ये चीजें आपका गला खराब कर सकती हैं और इनसे आपको बुखार तक आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Food tips Do not consume these four things in monsoon may cause harm to health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बाहर का जूस

  • कई लोग बाहर का खाना काफी पसंद करते हैं। वहीं, कई लोग ये सोचकर बाहर दुकानों से जूस पीते हैं कि इससे उन्हें ताजगी मिलेगी। लेकिन ये दुकान वाले जूस बनाने वाले फलों को पहले से ही काटकर रखते हैं, जिसकी वजह से इस मौसम में इन पर बैक्टीरियां आसानी से पनपते हैं। इसलिए बाहर से किसी भी तरह का जूस पीना नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन
Food tips Do not consume these four things in monsoon may cause harm to health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सी फूड

  • वैसे तो मछली और मांसाहारी खाने से हमें फायदा मिलता है, लेकिन मानसून के मौसम में पानी काफी जल्दी गंदा हो जाता है। ऐसे में अगर आप मछली, झींगा जैसी चीजें खाते हैं तो इनसे आपको इंफेक्शन हो सकता है। वहीं, कई बार तो इन्हें पकाने के बाद भी इनसे इंफेक्शन नहीं हटता है। इसलिए इस मौसम में इन्हें खाना बेहतर विकल्प नहीं माना जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed