फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुबह के नाश्ते को लेकर है उलझन, तो मिनटों में तैयार करें ये चार हेल्दी ब्रेकफास्ट

Sun, 15 Aug 2021 08:19 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 15 Aug 2021 08:19 AM IST
विज्ञापन
Food tips these are four healthy morning breakfast
healthy breakfast - फोटो : pixabay

हमारे स्वस्थ जीवन के पीछे हमारे हेल्दी खानपान का अहम रोल होता है। अगर हम हेल्दी खाना खाते हैं और समय पर आहार का सेवन करते हैं, तो हमें इसके अच्छे फायदे मिलते हैं। लेकिन अगर हम खाने को समय पर न खाएं, इसका असर हमारे शरीर पर पड़ता है। जैसे- सुबह के नाश्ते को ही ले लीजिए। कई लोगों की आदत होती है कि वे सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं, और इसको वे अपनी आदत बना लेते हैं। लेकिन आपको ये समझना चाहिए कि सुबह का नाश्ता हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। वही, कुछ लोग सुबह के नाश्ते को लेकर उलझन में रहते हैं कि वे ऐसा क्या बनाए जो हेल्दी हो और मिनटों में तैयार हो जाए। तो चलिए आपको कुछ ऐसी ही हेल्दी चीजों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Food tips these are four healthy morning breakfast
dhokla - फोटो : social media

ढोकला बना सकते हैं

  • ढोकला का सेवन सुबह के नाश्ते में किया जा सकता है। ये एक गुजराती खाना है और काफी हल्का और हेल्दी नाश्ता माना जाता है। इसमें दाल का ढोकला, सूजी का ढोकला और चावल का ढोकला मुख्य रूप से बनाए जाते हैं।
Food tips these are four healthy morning breakfast
दलिया स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है - फोटो : social media

दलिया बना सकते हैं

  • दलिया हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी और लाभदायक होता है। वहीं, आप ओटमील दलिए का भी सेवन कर सकते हैं। इसमें डलने वाले फल और दूध हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होते हैं। ऐसे में आप इसे खुद खा सकते हैं और अपने बच्चों को भी नाश्ते में दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Food tips these are four healthy morning breakfast
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अंडे से जुड़ी चीजें बना सकते हैं

  • आप अपने सुबह के नाश्ते में ब्रेड आमलेट बना सकते हैं। अंडा काफी हेल्दी होता है। ऐसे में कभी ब्रेड आमलेट, कभी उबले अंडे, तो कभी आप अंडे की भुर्जी का भी सेवन कर सकते हैं। यही नहीं, बच्चों को भी अंडे खाना काफी पसंद होता है।
विज्ञापन
Food tips these are four healthy morning breakfast
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चाय-सैंडविच बना सकते हैं

  • आप सुबह नाश्ते के लिए सैंडविच भी तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान है, और ये मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है। बाहर दुकानों पर मिलने वाले सैंडविच से घर पर बनने वाला सैंडविच काफी हेल्दी होता है। आप इसमें सब्जियां, कढ़ी पत्ता, नींबू आदि डाल सकते हैं, और फिर इसका सेवन चाय के साथ कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed