फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दी के मौसम में घरवालों को बनाकर खिलाएं आलू से बने ये पकवान, बच्चों को भी आएंगे पसंद

Wed, 04 Dec 2024 09:19 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 04 Dec 2024 09:19 AM IST
सार

आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है, ऐसे में आप इस सर्दी के मौसम में अपने घरवालों को स्वादिष्ट से पकवान बनाकर खिला सकते हैं। 

विज्ञापन
food items in winter easy Potato Snacks for family and friends
आलू - फोटो : Pixabay

जिस तरह से आम फलों का राजा होता है, ठीक उसी तरह से आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है। आलू में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद लाभदायक हैं। इसमें मुख्य रूप से पोटैशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और विटामिन्स पाए जाते हैं। आलू एक ऐसी सब्जी है, जिसे आप किसी भी सब्जी के साथ मिलाकर बना सकते हैं। इसके साथ ही आप आलू से कई प्रकार के स्वादिष्ट स्नैक्स बना सकते हैं। आलू से बने स्नैक्स बड़ों से लेकर बच्चों तक को काफी पसंद आते हैं।



खासतौर पर जब मौसम सर्दी का होता है, तो आलू से बने स्नैक्स एक बेहतर विकल्प के रूप में सामने आ सकते हैं। तो चलिए हम आपको आलू से बने स्नैक्स के कुछ ऐसे विकल्प बताते हैं, जिसे आप आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं। इसे खिलाकर आप अपने परिवार को सरप्राइज दे सकते हैं। 

food items in winter easy Potato Snacks for family and friends
आलू की टिक्की  - फोटो : istock

आलू की टिक्की 

सर्दी का मौसम हो, और कहीं स्वादिष्ट सी आलू टिक्की मिल जाए तो इससे बेहतर तो कुछ हो ही नहीं सकता। ऐसे में आप अपने परिवार के लिए स्वादिष्ट और कुरकुरी आलू की टिक्की बनाकर उन्हें परोस सकते हैं। 

food items in winter easy Potato Snacks for family and friends
फ्रेंच फ्राइज

फ्रेंच फ्राइज

लगभग सभी बच्चों को फ्रेंच फ्राइज खाना बेहद पसंद होता है। वैसे तो बाजार में ये आपको आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन बाजार में मिलने वाले फ्रेंच फ्राइज फ्रोजन होते हैं, जिसमें तमाम तरह के केमिकल मिले होते हैं। ऐसे में आप घर पर ही फ्रेंच फ्राइज बनाकर उन्हें खिला सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
food items in winter easy Potato Snacks for family and friends
चिली पौटेटो

चिली पौटेटो

अपने परिवारवालों को आप इस मौसम में चिली पौटेटो बनाकर खिला सकती हैं। इसे आप अपने फैमिली के स्वाद के हिसाब से तीखा या मीठा बना सकते हैं। इसे बनाना थोड़ा कठिन जरूर है, लेकिन हर कोई इसे बड़े ही चाव से खाएगा। 

विज्ञापन
food items in winter easy Potato Snacks for family and friends
कटलेट - फोटो : pixabay

कटलेट

कुरकुरे कटलेट चाय के साथ खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। ऐसे में आप घर पर आसानी से इसे तैयार कर सकते हैं। इन्हें बनाना बेहद आसान है। इसे बनाते वक्त ध्यान रखें कि अगर आप अपने परिवार को गर्म कटलेट परोसेंगी तभी वो उन्हें पसंद आएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed