फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब घर पर ड्रोन से डिलीवर होगा खाना, ऐसा करने वाला ये है दुनिया का पहला देश

Fri, 12 Apr 2019 02:28 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Fri, 12 Apr 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
food delivery in australia through drone

आजकल के दौर में फूड डिलीवरी काफी लोकप्रिय है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में अब नए तरीके से फूड डिलीवरी की जाएगी। अब आप सोच रहे हैं भला फूड डिलीवरी में क्या नया हो सकता है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि ऑस्ट्रेलिया में अब फूड डिलीवरी ड्रोन से की जाएगी। जिसे अधिकारिक तौर पर मंजूरी दे दी गई है। 

food delivery in australia through drone

अब आप अपने घरों के दरवाजों के साथ-साथ बालकनी के दरवाजे पर भी डोर बेल लगवा लीजिए। क्योंकि हो सकता है अब आपका फूड बालकनी के रास्ते से डिलीवर हो। घबराइए नहीं ये एक नया तरीका है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया दुनिया का पहला ऐसा देश है जहां ड्रोन से खाने की डिलीवरी दी जाएगी। 

food delivery in australia through drone

ऑस्ट्रेलिया के विमानन नियामक नागर विमानन सुरक्षा प्राधिकरण ने कहा कि हमने विंग एविएशन प्राइवेट लिमिटेड को उत्तरी कैनबेरा में जारी ड्रोन से डिलीवरी की मंजूरी दे दी है। ड्रोन कंपनी विंग गूगल की मातृ कंपनी एल्फाबेट से ही निकली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
food delivery in australia through drone

कंपनी ने बताया है कि उसे दिन में 11 से 12 घंटे ड्रोन से डिलीवरी करने की अनुमति मिली है। यह सभी ड्रोन विमान भी रिमोट से चलाए जाने वाले होने चाहिए ना खुद से चलने वाले। विंग का कहना है कि इस सुविधा ये यातायात और प्रदूषण में कमी आएगी। 

विज्ञापन
food delivery in australia through drone

विंग ने कहा कि वह पिछले 18 महीने से ड्रोन से आपूर्ति की परीक्षण कर रही है और अब वह इस सेवा को पूरे समय चलाने में सक्षण है। कंपनी ने बताया कि वह ड्रोन से खाने-पीने, दवाओं और स्थानीय स्तर पर बनी कॉफी और चॉकलेट की आपूर्ति कर रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed