कई ऐसी रेसिपीज होती हैं, जिन्हें देखने के बाद मुंह में पानी आ जाता है। भले ही आपका पेट कितना भी भरा हुआ हो, पर इनका स्वाद लेने से आप पीछे नहीं हटेंगे। यही तो खास बात होती है इन डिशेज की। इसी वजह से हम में से कई लोग अक्सर स्वादिष्ट भोजन को घर में बनाते हैं। इसी कड़ी में आज हम बात करेंगे मटन शामी कबाब के बारे में। इसका नाम स्वादिष्ट भोजनों में शुमार होता है। अक्सर कई लोग इस खास डिश को काफी चाव के साथ खाते हैं। मटन शामी कबाब को पारंपरिक रूप से स्टार्टर डिश के तौर पर परोसा जाता है। इसे कीमा बनाया हुआ मांस और चने की दाल के पेस्ट को मिलाकर बनाया जाता है। आपको बता दें कि कबाब को एक अच्छा मसालेदार स्वाद देने के लिए इसके पेस्ट को कई भारतीय मसालों के साथ भी पकाया जाता है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं कि मटन शामी कबाब को कैसे बनाते हैं?
रेसिपी: इन स्टेप्स को फॉलो करके बनाएं स्वादिष्ट मटन शामी कबाब
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 01 Aug 2021 05:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन