फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फीफा विश्व कप 2018: फुटबाल किंग रोनाल्डो की तरह सिक्स पैक चाहिए तो डाइट में शामिल करें ये चीजें

Fri, 29 Jun 2018 05:30 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 29 Jun 2018 05:30 PM IST
विज्ञापन
FIFA World Cup 2018: Cristiano Ronaldo reveals his secret diet plan
सिर्फ फुटबॉल ही नहीं, फिटनेस जुनून के लिए भी फेमस रहने वाले रोनाल्डो की एख झलक पाने के लिए लड़कियां मर मिटती हैं। अगर आप भी उनकी तरह सिक्स पैक एब पाने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। फिल्म स्टार्स की लाइफ की तरह अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका फेवरेट प्लेयर अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए आखिर क्या खाता है तो जान लीजिए रोनाल्डो का फूड सीक्रेट। 
FIFA World Cup 2018: Cristiano Ronaldo reveals his secret diet plan

रोनाल्डो की फिट बॉडी उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है, इस बात में कोई दोराय नहीं है। रोनाल्डो अपनी फिट बॉडी बनाए रखने के लिए बिना कोई शॉर्टकट अपनाए एक सख्त आहार योजना और दिनचर्या का पालन करते हैं।सबसे पहले इस बात को जानना जरूरी है कि एक चुस्त शरीर पाने के लिए आपने शरीर से अतिरिक्त वसा को कम करना जरूरी है। यह न केवल सिक्स पैक एब पाने का सबसे तेज तरीका है, बल्कि शरीर को फिट रखने और सुड़ोल बनाने के लिए भी जरूरी है।बिना उचित आहार योजना के वसा एब्स में जम ही जाती है और आपकी सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है।  

FIFA World Cup 2018: Cristiano Ronaldo reveals his secret diet plan
रोनाल्डो ने अपनी डाइट के बारे में एक बार खुलासा करते हुए बताया था कि, प्रोटीन हमारे आहार का अहम हिस्सा है और हमें सोडा व प्रोस्सड फूड से बचना चाहिए। इसके अलावा हमें सही मात्रा में कार्बोहाइड्रेट लेना चाहिये, जिसके लिए हमें जई, पास्ता और चावल को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। रोनाल्डो अपने आहार में इन खानों का विशेष ध्यान देते हैं, वह एक दिन में पांच से छह छोटे मील लेते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
FIFA World Cup 2018: Cristiano Ronaldo reveals his secret diet plan
क्रिस्टियानो रोनाल्डो फॉलो करते हैं ये डाइट प्लान- 

प्रोटीन युक्त आहार – मांसपेशियों की मरम्मत और उच्च प्रोटीन की मात्रा के लिए बहुत सारा लीन मीट।

रिकवरी सप्लीमेंट का उपयोग - अदाहरण के लिए  मल्टी विटामिन, ज्वाइंट स्प्लीमेंट्स, प्रोटीन शेक आदि।

दिन में 6 छोटे भोजन - शरीर के चयापचय को सुचारू बनाए रखने के लिए हर 3 से 4 घंटे के अंतराल से कोई छोटा भोजन करें।

मीठे खाद्य पदार्थ से बचें – ये ज्यादा हानिकारक तो नहीं होते लेकिन इसके सेवन से शरीर में फैट जमा होता है। इसलिए जितना हो सके इनका सेवन करने से बचना चाहिए।

सब्जियां खूब खाएं – सब्जियां विटामिन और खनिज से भरपूर होती हैं और बॉडी रिकवरी के लिए जरूरी होती हैं। 
 
विज्ञापन
FIFA World Cup 2018: Cristiano Ronaldo reveals his secret diet plan
रोनाल्डो हफ्ते में 5 दिन कम से कम 3 से 4 घंटे व्यायाम करते हैं। व्यायाम में वो जिम रेजिस्टेंस के साथ-साथ कार्डियो, दौड़ लगाना आदि का अभ्यास करते हैं। रोनाल्डो कोशिश करते हैं कि वह रोज रात को कम से कम 8 घंटे की नींद लें ताकि वो अगले दिन फ्रेश होकर उठे और खेल वाले दिन अपना अच्छा प्रदर्शन लोगों को दिखा सकें। उन्होंने मंगलवार और शनिवार को अपने लिए विश्राम के लिए चुना है ।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed