फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Veg Biryani Recipe: इलेक्ट्रिक कैटल में बनाएं स्वादिष्ट वेज बिरयानी, मिनटों में होगी तैयार

Thu, 09 Apr 2026 11:59 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Thu, 09 Apr 2026 11:59 AM IST
सार

Electric Kettle Recipes: इलेक्ट्रिक कैटल में वेज बिरयानी बनाने के लिए चावल, सब्जियां, मसाले और पानी डालकर 15-20 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में चलाते रहें और ढक्कन बंद रखें। बिरयानी तैयार हो जाएगी।

विज्ञापन
Electric Kettle Quick Veg Biryani Recipe In Hindi Bina Gas Biryani Kaise Banaye
इलेक्ट्रिक कैटल में वेज बिरयानी - फोटो : AI

Bina Gas Biryani Kaise Banaye: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के पास समय और संसाधन दोनों सीमित होते जा रहे हैं। खासकर हाॅस्टल में रहने वाले छात्रों और घर से दूर रेंट पर रहने वाले दफ्तर कर्मियों के लिए स्वादिष्ट और हेल्दी खाना बनाना एक चुनौती बन जाता है। ऐसे में इलेक्ट्रिक कैटल एक बेहद उपयोगी और मल्टीपर्पज़ किचन उपकरण के रूप में सामने आता है, जो सिर्फ पानी उबालने के लिए ही नहीं, बल्कि कई तरह के व्यंजन बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

अगर आप सोचते हैं कि बिरयानी जैसी डिश केवल गैस या कुकर में ही बन सकती है, तो यह धारणा अब बदलने वाली है। इलेक्ट्रिक कैटल की मदद से आप आसानी से घर पर ही स्वादिष्ट वेज बिरयानी तैयार कर सकते हैं, वो भी बिना ज्यादा मेहनत और बर्तनों के। यह तरीका खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो कम समय में कुछ स्पेशल बनाना चाहते हैं।

इस रेसिपी में न सिर्फ स्वाद का ध्यान रखा गया है, बल्कि यह हेल्दी और आसान भी है। तो आइए जानते हैं कैसे आप अपने इलेक्ट्रिक कैटल में झटपट वेज बिरयानी बना सकते हैं।

 

Electric Kettle Quick Veg Biryani Recipe In Hindi Bina Gas Biryani Kaise Banaye
बिरयानी बनाने की रेसिपी - फोटो : Amar ujala

इलेक्ट्रिक कैटल में वेज बिरयानी बनाने के लिए सामग्री 
 

  • 1 कप बासमती चावल (भीगे हुए)

  • 1 कप मिक्स सब्जियां (गाजर, मटर, बीन्स)

  • 1 छोटा प्याज (कटा हुआ)

  • 1 टमाटर (कटा हुआ)

  • 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट

  • 2 कप पानी

  • नमक स्वादानुसार

  • बिरयानी मसाला, हल्दी, लाल मिर्च

  • 1-2 चम्मच तेल या घी

 

Electric Kettle Quick Veg Biryani Recipe In Hindi Bina Gas Biryani Kaise Banaye
कैटल में बिरयानी कैसे बनाएं - फोटो : Amazon

कैटल में बिरयानी बनाने का तरीका

ध्यान रखें अधिकतर इलेक्ट्रिक कैटल आॅटो कट होती है, इसलिए इसमें बिरयानी बनाते समय कुछ धैर्य और सयंम जरूर रखें। 

स्टेप 1- सबसे पहले पहले से भीगे चावल और पानी को कैटल में डालकर उबाल लें।

स्टेप 2- ध्यान रखें कि कैटल अपने आप बंद हो सकती है। इसलिए आपको इसे बार-बार आन करना पड़ेगा। 

स्टेप 3- ऐसा तब तक करें, जब तक चावल 90 फीसदी पक न जाए।

स्टेप 4- चावल पक जाने के बाद इसे कैटल से निकाल लें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Electric Kettle Quick Veg Biryani Recipe In Hindi Bina Gas Biryani Kaise Banaye
Biryani - फोटो : instagram

स्टेप 5- अब इसी इलेक्ट्रिक कैटल को ऑन करें और उसमें थोड़ा तेल डालें।

स्टेप 6- जब तेल हल्का गर्म हो जाए, तो उसमें प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।

स्टेप 7- अदरक-लहसुन पेस्ट और टमाटर डालकर अच्छे से मिक्स करें।

स्टेप 8- अब इसमें सभी कटी हुई सब्जियां डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं।

विज्ञापन
Electric Kettle Quick Veg Biryani Recipe In Hindi Bina Gas Biryani Kaise Banaye
बिरयानी - फोटो : Adobe stock

स्टेप 9- इसके बाद नमक, हल्दी, लाल मिर्च और बिरयानी मसाला डालकर अच्छी तरह मिक्स करें, ताकि मसालों का स्वाद सब्जियों में अच्छी तरह घुल जाए।

स्टेप 10- अब पके हुए चावल को कैटल के दोबारा डालकर मिक्स कर लें।

स्टेप 11- ढक्कन बंद एक-दो मिनट तक पकने दें। बीच-बीच में चेक करते रहें ताकि चावल नीचे चिपके नहीं।


सर्व करने के टिप्स

जब चावल पूरी तरह पक जाएं और पानी सूख जाए, तो आपकी गरमा-गरम वेज बिरयानी तैयार है। इसे दही या रायते के साथ सर्व करें, जिससे स्वाद और भी बढ़ जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed