Eid Milad un Nabi Special Dishes:आज ईद मिलाद उन नबी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। ये दिन इस्लाम धर्म के अंतिम पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म की याद में मनाया जाता है। इस मौके पर घरों में सजावट, इबादत और मेहमाननवाजी का खास महत्व होता है।
{"_id":"68ba685e496e8725fa0d39ea","slug":"eid-milad-un-nabi-special-dishes-instant-recipe-for-guest-in-hindi-2025-09-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Eid Milad un Nabi: आज है ईद-ए मिलाद उन नबी का पर्व, मेहमानों को परोसें ये पकवान जो बनेंगे आधे घंटे में","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Eid Milad un Nabi: आज है ईद-ए मिलाद उन नबी का पर्व, मेहमानों को परोसें ये पकवान जो बनेंगे आधे घंटे में
Fri, 05 Sep 2025 10:49 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 05 Sep 2025 10:49 AM IST
सार
Eid Milad un Nabi Special Dishes: आज ईद मिलाद उन नबी का पर्व मनाया जा रहा है। ऐसे में अपने मेहमानों और परिवार वालों के लिए खास पकवान तैयार करें। जिसे आसानी से बनाया जा सके।
विज्ञापन
आज है ईद ए मिलाद उन नबी का पर्व, मेहमानों को परोसें ये पकवान जो बनेंगे आधे घंटे में
- फोटो : Adobe stock
पनीर कटलेट
- फोटो : instagram
पनीर कटलेट
पनीर कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले पनीर, मैश किया हुआ आलू, ब्रेड, मसाले और धनिया मिलाकर डो तैयार करें। इसके बाद इस इसकी मदद से गोल या ओवल कटलेट बना लें। इसे मैदे के घोल में मिलाकर ब्रेड क्रम्स लपेटें। अब इसे नॉनस्टिक तवे या कढ़ाही में हल्का सा तेल डालकर दोनों तरफ सुनहरा होने तक सेकें। आखिर में इसे चटनी के साथ परोसें।

दही के शोले
- फोटो : instagram
दही के शोले
ये एक ऐसी डिश है, जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। इसके लिए दही को हंग कर्ड बनाकर उसमें सब्जियां और मसाले मिलाएं। इसके बाद ब्रेड के किनारे काटें, बेलकर पतला करें। मिश्रण भरकर रोल बना लें और किनारे पानी से चिपका दें। अब तेल में डीप फ्राई करें जब तक गोल्डन ब्राउन न हो जाए।टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।

पापड़ चाट
- फोटो : instagram
पापड़ चाट
ये ऐक ऐसा स्नैक्स है, जिसे तुरंत ही परोसा जा सकता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले भुने हुए पापड़ को प्लेट में रखें। इसके बाद पापड़ के ऊपर ऊपर से उबला आलू, प्याज, टमाटर डालें। अब इसमें चटनी और दही डालें। आखिर में चाट मसाला और सेव डालकर इसे परोसें।

पापड़ी चाट
- फोटो : instagram
पापड़ी चाट
पापड़ी चाट बनाना काफी आसान है। इसे तैयार करने के लिए बाजार में मिलने वाली पापड़ी को प्लेट में रखें। इसके बाद हर पापड़ी पर आलू, प्याज, टमाटर रखें। ऊपर से दही, दोनों चटनियां डालें। सबसे आखिर में इसके ऊपर सेव डालें और बस ये खाने के लिए तैयार है।