Sheer Khurma Recipe: शीर खुरमा के बिना अधूरा है ईद का त्योहार, यहां जाने इसे बनाने की आसान विधि
31 मार्च को भारत में ईद का पर्व मनाया जा रहा है। ऐसे में आपने भी शीर खुरमा बनाने की तैयारी कर ली होगी। यदि नहीं तो यहां हम आपको इसी की आसान विधि बताने जा रहे हैं।
- सेवईं - 100 ग्राम
- दूध - 1 लीटर
- चीनी - 5-6 टेबलस्पून
- इलायची पाउडर - 1/2 टीस्पून
- घी - 2 टेबलस्पून
- काजू - 10-12 (कटे हुए)
- बादाम- 10-12 (कटे हुए)
- पिस्ता - 8-10 (कटे हुए)
- किशमिश - 10-12
विधि
शीर खुरमा बनाने के लिए आपको सबसे पहले सेवईं को भूनना है। सेवईं भूनने के लिए एक कढ़ाई में एक चम्मच घी डालकर गर्म करें। जब ये घी गर्म हो जाए तो सेवईं को इसमें डालकर सुनहरा होने तक भूनें। ध्यान रखें कि इसे भूनते समय गैस एक दम हल्की ही रखें, वरना सेवईं जल जाएगी, इससे शीर खुरमा का स्वाद खराब हो जाएगा। जब ये सही से भुन जाए तो उसे अलग प्लेट में निकाल कर रख दें।
इसके बाद बारी आती है दूध उबालने की तो एक बड़े बर्तन में मध्यम आंच पर दूध उबालने के लिए रख दें। जब दूध उबल जाए तो उसमें चीनी डालकर चलाएं। जब चीनी घुल जाए तो उसमें इलायची पाउडर डालें और दूध को खौलने दें। धीमी आंच पर दूध खौलने से इसका स्वाद बढ़ जाएगा।
जब तक दूध उबल रहा है, तब एक कढ़ाई में 1 टेबलस्पून घी गरम करें और उसमें काजू, बादाम, पिस्ता, और किशमिश डालकर हल्का सा भूनें। अब इन भूनी हुई मेवा को दूध में मिक्स करें।