Summer Drinks: हर साल ज्येष्ठ के महीने में नौतपा होता है, इस दौरान सूरज की गर्मी अपने चरम पर होती है। बात करें इस साल की तो इस साल नौतपा की शुरुआत 25 मई को हुई थी। इन दिनों सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी होजाता है, क्योंकि तेज धूप की वजह से शरीर डिहाइड्रेट होने लगता है। इसी के चलते डॉक्टर भी इस मौसम में ऐसी चीजों के सेवन की सलाह देते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करें।
{"_id":"683be0dcf141c24f82093ef1","slug":"easy-summer-drinks-during-nautapa-in-hindi-nautapa-me-kya-pina-chahiye-2025-06-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Summer Drink: नौतपा के बीच शरीर को हाइड्रेट रखना है तो इन ड्रिंक्स का सेवन करें, आसान है इन्हें बनाने का तरीका","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Summer Drink: नौतपा के बीच शरीर को हाइड्रेट रखना है तो इन ड्रिंक्स का सेवन करें, आसान है इन्हें बनाने का तरीका
Sun, 01 Jun 2025 11:39 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:39 AM IST
सार
Summer Drinks: यदि गर्मी के बीच आप भी शरीर को हाइड्रेट रखना चाहते हैं, तो घर पर बनीं इन चीजों का सेवन अवश्य करें।
विज्ञापन
नौतपा के बीच शरीर को हाइड्रेट रखना है तो इन चीजों का सेवन करें
- फोटो : Adobe stock
बेल का शरबत
- फोटो : freepik
बेल का शरबत
यदि आप बेल सा शरबत पीते हैं तो ये आपके शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करती है। इससे पेट भी साफ रहता है और ये शरबत आपको लू से बचाकर रखेगा। इसे बनाने के लिए आपको बेल, शहद और पानी की जरूरत पड़ेगी।

ऐसे करें तैयार
बेल का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले तो बेल तोड़कर उसका गूदा निकालें। गूदा निकालने के बाद उसमें थोड़ा सा पानी डालकर मैश करें। अब इसमें शहद मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करें। आप चाहें तो शहद की जगह चीनी का इस्तेमाल भी कर सकती हैं. आखिर में इसमें बर्फ डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।

छाछ
- फोटो : Freepik.com
छाछ
यदि गर्मी के मौसम में छाछ का सेवन किया जाए तो इससे पाचन सही रहता है। इसे बनाने के लिए आपको दही, नमक, भुना जीरा और पुदीना की जरूरत पड़ेगी।
यदि गर्मी के मौसम में छाछ का सेवन किया जाए तो इससे पाचन सही रहता है। इसे बनाने के लिए आपको दही, नमक, भुना जीरा और पुदीना की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
छाछ
- फोटो : Freepik.com
ऐसे करें तैयार
इसे बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप दही में 2 कप पानी मिलाएं और इसे मिक्स करके एकदम पतला कर लें। अब इसमें स्वाद अनुसार नमक, भुना जीरा और पुदीना डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें और फिर इसका सेवन करें।