फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Plum Cake Recipe: बिना शराब के घर पर बनाएं शानदार क्रिसमस केक, आसान है इसकी रेसिपी

Thu, 18 Dec 2025 10:54 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 18 Dec 2025 10:54 AM IST
सार

Easy Plum Cake Recipe: अगर आप क्रिसमस के मौके पर प्लम केक घर पर ही बनाना चाहते हैं तो हमारी बताई रेसिपी को फॉलो करें। 

विज्ञापन
Easy Plum Cake Recipe at home How to Make Plum Cake Step By Step in Hindi
प्लम केक बनाने का सबसे आसान तरीका - फोटो : अमर उजाला

Easy Plum Cake Recipe: क्रिसमस का त्योहार अपने साथ ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। इस मौके पर लोग अपने घरों को बेहद ही खूबसूरत अंदाज में सजाते हैं। क्रिसमस के त्योहार की सबसे खास बात होती है, इस मौके पर बनने वाला प्लम केक, जोकि बाजार में बेहद आसानी से मिल जाता है। 



अगर आप इस क्रिसमस बाजार से केक लाने के बजाय घर पर ही स्वादिष्ट और हेल्दी प्लम केक बनाना चाहते हैं, तो हमारी ये आसान रेसिपी आपके बहुत काम आएगी। घर पर बना प्लम केक न सिर्फ ताजा और पौष्टिक होता है, बल्कि इसमें आप अपनी पसंद के ड्राय फ्रूट्स और फ्लेवर भी मिला सकते हैं।

खास बात यह है कि इस रेसिपी को फॉलो करने के लिए आपको किसी प्रोफेशनल बेकिंग स्किल की जरूरत नहीं है। कम सामग्री और आसान स्टेप्स में आप ऐसा सॉफ्ट और टेस्टी प्लम केक तैयार कर सकते हैं, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा। तो बस इस क्रिसमस हमारी बताई रेसिपी की मदद से प्लम केक तैयार करें। 

Easy Plum Cake Recipe at home How to Make Plum Cake Step By Step in Hindi
प्लम केक बनाने का सामान - फोटो : instagram
 प्लम केक बनाने का सामान
  •  मैदा – 1 कप
  •  बटर – ½ कप
  •  ब्राउन शुगर – ½ कप
  •  अंडे – 2 (या वेज ऑप्शन में दही ½ कप)
  •  बेकिंग पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  •  बेकिंग सोडा – ¼ छोटा चम्मच
  • दालचीनी पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  •  वनीला एसेंस – 1 छोटा चम्मच
  • मिक्स ड्राय फ्रूट्स (काजू, किशमिश, बादाम, टूटी-फ्रूटी) – 1 कप
  •  संतरे का जूस – ¼ कप

 
Easy Plum Cake Recipe at home How to Make Plum Cake Step By Step in Hindi
बनाने की विधि - फोटो : instagram
बनाने की विधि

प्लम केक बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए जब तक आप बैटर तैयार कर रहे हैं, तब तक ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें। ओवन को प्रीहीट पर लगाने के बाद बैटर तैयार करें। इसके लिए एक बाउल में बटर और शुगर को अच्छी तरह फेंट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Easy Plum Cake Recipe at home How to Make Plum Cake Step By Step in Hindi
बनाने की विधि - फोटो : instagram
अब इसमें अंडे या दही डालकर मिक्स करें। इसे मिक्स करने के बाद अब मैदा, बेकिंग पाउडर, सोडा और मसाले छानकर मिलाएं। जब ये चीजें मिक्स हो जाएं तो अब इसमें ड्राय फ्रूट्स और वनीला एसेंस डालें। इसके बाद जरूरत अनुसार जूस मिलाएं।
विज्ञापन
Easy Plum Cake Recipe at home How to Make Plum Cake Step By Step in Hindi
बनाने की विधि - फोटो : instagram
बैटर तैयार करने के बाद आपको केक टिन को बटर से ग्रीस करना है, ताकि के उसमें चिपके नहीं। अब ग्रीस किए केक टिन में बैटर डालें। आखिर में इसे सेट करने के बाद 35–40 मिनट तक बेक करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed