Paneer Roll Recipe: हर घर में शाम के नाश्ते के लिए रोज कुछ न कुछ अलग बनाया जाता है। ऐसे में महिलाओं को अक्सर ये समझ नहीं आता कि वो हर दिन ऐसा क्या अलग बनाएं जो बड़े से लेकर बच्चे तक मन से खा लें। दरअसल, ज्यादातर घरों में देखा जाता है कि घर के बड़े तो सब कुछ खा लेते हैं लेकिन बच्चों को खाना खिलाना थोड़ा मुश्किल काम होता है। शाम के वक्त बच्चे बाहर के खाने की डिमांड करते हैं।
Paneer Roll Recipe: घर पर आसान तरीके से तैयार करें पनीर रोल, बाजार जैसा स्वाद पाकर बच्चे होंगे खुश
अगर आप बाजार जैसा पनीर रोल घर पर तैयार करना चाहते हैं तो इस लेख में हम आपको इसकी आसान विधि बताएंगे।
पनीर रोल बनाने का सामान
- मैदे की रोटी - 4
- पनीर - 200 ग्राम
- प्याज (बारीक कटा हुआ) - 1
- शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई) - 1
- टमाटर (बारीक कटा हुआ) - 1
- अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 चम्मच
- हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) - 1-2
- लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
- गरम मसाला - 1/2 चम्मच
- चाट मसाला - 1/2 चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- तेल - 2-3 चम्मच
- हरा धनिया (बारीक कटा हुआ) - 2-3 चम्मच
- नींबू का रस
- हरी चटनी या टोमेटो सॉस
स्टफिंग तैयार करें
रोल तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी स्टफिंग बनानी है। इसके लिए एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें बारीक कटी प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और कुछ सेकंड भूनें। इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई शिमला मिर्च और टमाटर डालें और नर्म होने तक पकाएं।
इसके बाद बारीक कटा पनीर, लाल मिर्च पाउडर, गर्म मसाला, चाट मसाला, हरी मिर्च, और नमक डालें। अब इसे अच्छी तरह से मिलाएं और 2-3 मिनट तक पकाएं। अंत में बारीक कटा हुआ हरा धनिया और नींबू का रस डालें और मिलाएं। बस ये स्टफिंग तैयार है।
रोल बनाने की विधि
अब रोल बनाने के लिए एक तवा गर्म करें और उसपर रोटी सेकें। सेकने के बाद रोटी पर हरी चटनी या टोमेटो सॉस फैलाएं। इसके बाद तैयार पनीर स्टफिंग को रोटी के बीच में रखें।