Easy Lunch Recipe: हर मां की सबसे बड़ी चिंता होती है कि उनका बच्चा काफी मन से पेट भरकर खाना खाए। जब बच्चे घर पर होते हैं तो घरवाले खासतौर पर बच्चे की मम्मी उन्हें अपने हाथों से खाना खिला देती हैं, लेकिन दिक्कत सामने आती है स्कूल जाने वाले बच्चों के साथ। स्कूल में वो अकेले ही जाते हैं। ऐसे में उन्हें खाना भी अकेले वो भी खुद से ही खाना पड़ता है।
Easy Lunch Recipe: बच्चों के लंच के लिए झटपट तैयार करें ये सैंडविच, बनाने की विधि है बेहद आसान
अगर आप अपने बच्चे को लंच में सैंडविच देने का सोच रही हैं, तो हम आपको इसे बनाने की कुछ आसान विधि बताने जा रहे हैं।
स्वीट कॉर्न सैंडविच बनाने के लिए सामान
विधि
इस सैंडविच को बनाने के लिए एक कटोरी में उबले हुए स्वीट कॉर्न को नमक, काली मिर्च पाउडर, प्याज, टमाटर, धनिया आदि के साथ मिलाएं।
इसके बाद एक ब्रेड स्लाइस को लें और उस पर चटनी या मेयोनीज लगाएं। अब स्वीट कॉर्न और सब्जियों के मिश्रण को ब्रेड स्लाइस के ऊपर रखें और दूसरे ब्रेड स्लाइस से कवर करें। इसे आप चाहें तो इसे ग्रिल करके भी टिफिन में रख सकती हैं।
वेज सैंडविच बनाने का सामान
- ब्रेड स्लाइस
- ताजा सब्जियां (टमाटर, प्याज, खीरा, पत्ता गोभी, गाजर आदि)
- चटनी और मेयोनीज
- नमक, काली मिर्च, चाट मसाला