फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cold Pasta Salad Recipe: कोल्ड पास्ता सलाद खाया है ? अगर नहीं तो यहां जानें इसे बनाने की विधि

Thu, 10 Apr 2025 11:34 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 10 Apr 2025 11:34 AM IST
सार

यदि आप भीषण गर्मी में कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो कोल्ड पास्ता सलाद तैयार करें। यहां हम आपको इसकी विधि बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Easy Cold pasta Salad Recipe in Hindi for Hot Summer Season Check Ingredients and process for this Healthy
कोल्ड पास्ता सलाद खाया है ? अगर नहीं तो यहां जानें इसे बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
Cold Pasta Salad Recipe: गर्मी के मौसम में लोग अपने खाने-पीने का काफी ध्यान रखते हैं, क्योंकि कछ भी गलत खाने से सेहत पर काफी खराब प्रभाव पड़ता है। ऐसा कहा जाता है कि गर्मी के मौसम में हमेशा ऐसे पकवानों का सेवन किया जाता है, जो शरीर को ठंडक पहुंचाए। इसी के चलते आज हम आपको एक ऐसी सलाद की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसको न सिर्फ बनाना आसान है, बल्कि इसे खाने से आपका मन भी खुश हो जाएगा।

 

हम यहां कोल्ड पास्ता सलाद बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ मिनट की जरूरत ही पड़ेगी। इसे आप टिफिन में रखकर भी ले जा सकते हैं और सुबह के नाश्ते में भी खा सकते हैं। 

Easy Cold pasta Salad Recipe in Hindi for Hot Summer Season Check Ingredients and process for this Healthy
कोल्ड पास्ता सलाद बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
कोल्ड पास्ता सलाद बनाने का सामान
  • 200 ग्राम पास्ता 
  • 1 कप कटा हुआ खीरा
  • 1 कप कटी हुई टमाटर
  • 1/2 कप कटी हुई शिमला मिर्च  
  •  1/2 कप कॉर्न
  • चीज स्प्रेड
  • मेयोनीज
  •  1/4 कप कटी हुई हरा धनिया
  •  1/4 कप ऑलिव ऑयल
  •  1 टेबलस्पून नींबू का रस
  •  नमक और काली मिर्च स्वाद अनुसार
  •  1/2 चम्मच ओरिगैनो 

 
Easy Cold pasta Salad Recipe in Hindi for Hot Summer Season Check Ingredients and process for this Healthy
कोल्ड पास्ता सलाद बनाने की विधि - फोटो : instagram
विधि

कोल्ड सलाद पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले आपको पास्ता उबालना है। इसके लिए एक पैन में थोड़ा का नमक और तेल डालकर इसमें पास्ता मिक्स करें। अब पास्ता को उबलने दें। जब ये उबल जाए तो उसे एक बर्तन में निकाल लें। पास्ता को उबालने के बाद स्वीट कॉर्न को भी उबाल लें। दोनों चीजों को थोड़ी देर के लिए ठंडा होने दें, कि कोल्ड पास्ता सलाद ठंडा ही अच्छा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Easy Cold pasta Salad Recipe in Hindi for Hot Summer Season Check Ingredients and process for this Healthy
कोल्ड पास्ता सलाद बनाने की विधि - फोटो : instagram
जब ये दोनों चीजें ठंडी हो जाएं तो खीरा, टमाटर, शिमला मिर्च को एक आकार में बारीक काट कें। सभी चीजों को काटने के बाद उसे एक बड़े कटोरे में रख लें। 
विज्ञापन
Easy Cold pasta Salad Recipe in Hindi for Hot Summer Season Check Ingredients and process for this Healthy
कोल्ड पास्ता सलाद बनाने की विधि - फोटो : instagram
अब इस कटोरे में पास्ता और उबले हुए कॉर्न डालें। अब इसमें नींबू का रस, ऑलिव ऑयल, नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed