Karwa Chauth Dinner Recipe: करवा चौथ के मौके पर सुहगिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। पूरे दिन व्रत रखने के बाद जब चांद दिखाई देता है, तब व्रत खोलने का पल बेहद खास होता है। इस पवित्र अवसर पर भोजन भी खास होना चाहिए।
{"_id":"68e4ae30a092929d880ed343","slug":"easy-dinner-ideas-for-karwa-chauth-at-home-kadai-paneer-naan-and-pulao-recipe-2025-10-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karwa Chauth Special Dinner: करवा चौथ पर बनाना है कुछ खास तो तैयार करें पनीर थाली, ये है इसकी आसान रेसिपी","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Karwa Chauth Special Dinner: करवा चौथ पर बनाना है कुछ खास तो तैयार करें पनीर थाली, ये है इसकी आसान रेसिपी
Fri, 10 Oct 2025 07:21 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 10 Oct 2025 07:21 AM IST
सार
Karwa Chauth Dinner Recipe: करवा चौथ के मौके पर अगर आप खास डिनर तैयार करना चाहते हैं तो यहां तीन ऐसे पकवानों की रेसिपी दी गई हैं, जो हर किसी को पसंद आते हैं।
विज्ञापन
करवा चौथ पर बनाना है कुछ खास तो तैयार करें पनीर थाली, ये है इसकी आसान रेसिपी
- फोटो : Adobe stock
कढ़ाई पनीर बनाने का सामान
- फोटो : Adobe Stock
कढ़ाई पनीर बनाने का सामान
- पनीर – 200 ग्राम
- टमाटर – 3
- शिमला मिर्च – 1
- प्याज – 2
- अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
- हल्दी, मिर्च, धनिया
- तेल
- नमक
- गरम मसाला
विधि
- फोटो : Instagram
विधि
कढ़ाई पनीर बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर को अच्छी तरह से धोकर काट लें। इसके बाद एक पैन में तेल गर्म उसमें प्याज, अदरक और लहसुन डालकर भून लें। जब प्याज भुन जाए तो इसमें टमाटर को डालकर भून लें। अब टमाटर को अच्छी तरह से पकने दें, ताकि ये पूरी तरह से गल जाएं। इसे मैश करते रहें। जब टमाटर अच्छी तरह से भुनकर तेल छोड़ दे तो इसमें नमक डालें। इसके बाद शिमला मिर्च को डालकर इसे पकने दें। पकने के बाद आखिर में इसमें पनीर क्यूब डालें। सबसे आखिर में इसमें गरम मसाला दो मिनट पकने दें। बस कढ़ाई पनीर तैयार है।

नान बनाने का सामान
- फोटो : AdobeStock
नान बनाने का सामान
- मैदा – 2 कप
- दही – 1/2 कप
- बेकिंग सोडा – 1/4 चम्मच
- नमक
- तेल
- पानी
विज्ञापन
नान बनाने का सामान
- फोटो : Adobe stock
विधि
नान को बनाने के लिए सबसे पहले मैदे में दही, नमक और बेकिंग सोडा डालकर नरम आटा गूंथें। इसे 1 घंटे ढककर रखें। ढककर रखने के बाद ये अच्छी तरह से सेट हो जाएगा। अब एक घंटे के बाद लोई लेकर बेलें। अब इसके एक साइड में हल्का पानी लगाकर तवे पर चिपका दें। अब इसे दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं, ऊपर से मक्खन लगाएं।