फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज ही बनाकर खाएं आम का कलाकंद, खाते ही आ जाएगा मजा

Sun, 23 Jun 2019 10:25 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sun, 23 Jun 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
Easy Aam Kalakand recipe to try this week
aam kalakand - फोटो : Instagram

आम का सीजन चल रहा है। ऐसे में आपने मैंगो स्मूदी, शेक से लेकर मैंगो कस्टर्ड तक बहुत सारी डिश बनाई होंगी। क्यों न इस सीजन कुछ नई रेसिपीज ट्राय की जाए। आज हम आपको आम से बनने वाली ऐसी रेसिपी बताएंगे जो न सिर्फ स्वादिष्ट होगी, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान होगा। इस रेसिपी का नाम है आम का कलाकंद, जिसे आप एक बार बनाएंगे तो आपके बच्चे बार-बार इसे बनाने की फरमाइश करेंगे। 

Easy Aam Kalakand recipe to try this week
Mango Pulp

आम कलाकंद बनाने के लिए जरूरी सामग्री
-1 लीटर दूध
-1/2 कप बिना रेशे वाले आम का पल्प
-1/2 कप चीनी
-3 टेबलस्पून नींबू का रस
-4 छोटी इलाइची
-4 बादाम
-8 पिस्ते

Easy Aam Kalakand recipe to try this week
boil milk

आम कलाकंद बनाने के आसान रेसिपी-

-सबसे पहले दूध को किसी बर्तन में डालकर उबालने रख दीजिए। अब इसे फिर हल्का ठंडा होने दें।
-दूध से पनीर बनाने के लिए इसमें नींबू के रस में 2-3 टेबल स्पून पानी डालकर मिला लीजिए।
-दूध फट जाने पर फटे दूध को किसी पतले सूती कपड़े में बांधकर रख दीजिए।
-जब पनीर बनकर तैयार हो जाए तो ऊपर से थोड़ा पानी डालकर पनीर को वॉश करें और कपड़े को चारों तरफ से हाथ से दबाकर अतिरिक्त पानी निकाल दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Easy Aam Kalakand recipe to try this week
aam kalakand - फोटो : Instagram

-एक बर्तन में तैयार पनीर को निकाल लें। 
-कढ़ाई में आम का पल्प और चीनी मिलाकर पकने के लिए रख दें।
-जब तक पल्प पक रहा है एक साइड बादाम और पिस्ते पतले-पतले काट लें। इलाइची छीलकर पाउडर बना लें।
-जब आम अच्छे से पक जाए तो उसमें पनीर डालिए और लगातार चलाते हुए पका लीजिए।

विज्ञापन
Easy Aam Kalakand recipe to try this week
aam kalakand - फोटो : Instagram

-मिक्सचर में बादाम और पिस्ते डालकर मिला दीजिए। इसे चम्मच से तब तक चलाते रहे जब तक इसकी कन्सिसटैन्सी जमने वाली न हो जाए।
-आंच बंद कर दें। मिक्सचर में इलाइची पाउडर डालकर मिला दीजिए।
-एक प्लेट में थोड़ा-सा घी डालकर चिकना कीजिए और सारा मिश्रण प्लेट में डालें।
-जैसे ही कलाकंद जम कर तैयार हो जाए, उसे मनपसंद साइज के टुकड़े में काट लीजिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed