Dussehra Special Menu: दशहरे का त्योहार भारत में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोगों को छुट्टी मिलती है, जिससे वे परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं और खास पकवानों का आनंद ले सकते हैं।
पारंपरिक व्यंजन दशहरे की खुशी को दोगुना कर देते हैं और त्योहार की रौनक को बढ़ाते हैं। हर क्षेत्र में दशहरे के मौके पर अलग-अलग स्वादिष्ट और विशेष व्यंजन बनाए जाते हैं, जो त्योहार को और भी खास बना देते हैं।
अगर आप भी इस दशहरे अपने मेन्यू को पारंपरिक और स्वादिष्ट पकवानों से सजाना चाहती हैं, तो यहां कुछ आसान और लोकप्रिय व्यंजनों की लिस्ट दी गई है। इन व्यंजनों को घर पर बनाकर आप अपने परिवार के साथ इस त्योहार का स्वाद और भी बढ़ा सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं दशहरे के खास पकवान और उनकी तैयारी के टिप्स।
2 of 7
दही वड़ा
- फोटो : Adobe stock
1. दही वड़ा
दही वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले भिगोई हुई उड़द दाल को अच्छी तरह पीसकर मुलायम और गाढ़ा घोल बनाएं। अब इस घोल में थोड़ा नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं। घोल को मिक्स करने के बाद एक कड़ाही में तेल गरम करें। अब चम्मच की मदद से घोल को लेकर गरम तेल में छोटे-छोटे बड़े तल लें।
3 of 7
दही वड़ा
- फोटो : Adobe stock
तले हुए बड़े किचन पेपर पर निकालकर अतिरिक्त तेल सोख लें। बड़े को ठंडे पानी में 10 मिनट भिगोएं, फिर निकालकर पानी निचोड़ लें। अब इसे फेंटे हुए दही में डालकर थोड़ी देर ऐसे ही रहने दें। इसे परोसते समय हल्का सा नमक, चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, हरी चटनी और इमली की चटनी डालकर सर्व करें।
4 of 7
वेज थाली
- फोटो : Adobe stock
2. वेज थाली
यदि आप दशहरा के मौके पर वेज थाली तैयार करने का प्लान कर रहे हैं तो ये भी अच्छा विकल्प है। इसके लिए पूड़ी, मटर पनीर की सब्जी, मिक्स वेज, जीरा राइस, रायदा, सलाद को तैयार करें।
5 of 7
वेज थाली
- फोटो : Adobe stock
इसमें आप अपनी पसंद के हिसाब से पकवानों को लिस्ट शामिल कर सकती हैं। रायते को भी आप चाहें को मिक्स वेज रायता बना सकते हैं। वैसे तो पाइनेप्पल रायता भी खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है, इसलिए आप इसे भी तैयार कर सकती हैं।