Dussehra 2023: त्योहारों का सीजन चल रहा है। साल के इन आखिरी महीनों में कई त्योहार आते हैं। ऐसे में लोग इन महीनों के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। हाल ही में शारदीय नवरात्रि का त्योहार शुरू हुआ था, जिसके बाद दशहरा का पर्व आता है। नवरात्रि के नौ दिनों के बाद विजयदशमी यानी दशहरा का पर्व मनाया आता है। माता रानी के नवरात्रि में व्रत रखने के बाद लोग दशहरा का पर्व बेहद धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन अवकाश भी होता है।
ऐसे में लोग एक-दूसरे के घर भी जाते हैं। बच्चों से लेकर बड़े लोग तक इस त्योहार में घर पर ही रहते हैं। ऐसे में आप अपने परिवार वालों को रिश्तेदारों के लिए घर पर स्वादिष्ट लंच तैयार कर सकती हैं। खास तरह की वेज थाली को लंच में देखकर ना सिर्फ आपके परिवारवाले खुश हो जाएंगे, बल्कि रिश्तेदार भी आपकी तारीफ करने से थकेंगे नहीं।
पूड़ी
त्योहारों के मौसम में कई जगहों पर रोटी नहीं खाई जाती। ऐसे में वेज थाली तैयार करने के लिए पूड़ी का आटा सबसे पहले तैयार करके रखें। जब बाकी सारा खाना तैयार हो जाए तो गर्मागर्म पूड़ी छानकर परिवारवालों को खिलाएं।
3 of 8
paneer sabzi
- फोटो : istock
पनीर की सब्जी
वेज थाली तैयार करने के लिए सबसे पहले पनीर की सब्जी तैयार करें। सब्जी तैयार करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि त्योहार के दिन इसमें प्याज-लहसुन का तड़का ना लगाएं। आप घर पर बिना प्याज-लहसुन के भी बेहद स्वादिष्ट सब्जी बना सकती हैं।
छोले
बहुत से लोगों को पनीर की सब्जी पसंद नहीं आती। ऐसे में उन लोगों के लिए छोले तैयार करके रखें। पूड़ी के साथ अगर छोले मिल जाएं तो खाने का स्वाद बढ़ जाता है।
5 of 8
mix veg sabzi
- फोटो : pixabay
मिक्स वेज
अगर थाली में सूखी सब्जी ना हो तो इससे कुछ अधूरा लगता है। ऐसे में अपनी थाली को पूरा करने के लिए स्वादिष्ट सी मिक्स वेज जरूर बनाएं।