फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आप जानते हैं आखिर क्यों टेट्रा मिल्क होता है सेहत के लिए सबसे बेहतर

Tue, 07 Nov 2017 09:13 AM IST
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 07 Nov 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
Do you know why tatra milk is best among all type of milk

दूध शरीर के लिए प्रमुख खाद्य पदार्थों में से एक है। यह सिर्फ बच्चों के लिए ही लाभकारी नहीं है, बल्कि वयस्कों के लिए भी सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध पीना अच्छा माना जाता है। कुछ सालों पहले तक लोग गाय और भैंस के पोषण से भरपूर दूध पीते थे, लेकिन आज बाजार में उपलब्ध कई तरह के दूध पीने के लोग आदि हो गए हैं। क्या आप जानते हैं कि टेट्रा पैक, बोतल बंद दूध आदि आपके स्वास्थ्य के लिए कितने लाभकारी हैं? 

Do you know why tatra milk is best among all type of milk
कच्चा दूध
कच्चा दूध अनपाश्चराइज्ड होता है, जिसका परीक्षण नहीं किया जाता है। भारत में यह दूध ऑर्गेनिक ऑर अनऑर्गेनिक दोनों रूपों में मिलता है। स्थानीय डेयरी भी इसे घरों तक पहुंचाती हैं। ऑर्गेनिक का मतलब होता है, जानवरों को दी जाने वाली खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार के रासायनिक खाद्य पदार्थ की मिलावट का न होना। इन डेयरियों में गाय और भैसों से अधिक दूध निकालने के लिए किसी भी तरह की दवा नहीं दी जाती।
 
Do you know why tatra milk is best among all type of milk
पैकेट का दूध 
पैकेट का दूध अच्छी तरह से पाश्चराइज्ड होता है। पाश्चराइज्ड का मतलब होता है कि दूध से बैक्टीरिया और अशुद्धता दूर करने के लिए पहले उसे गर्म करना और उसके तुरंत बाद ही एक मानक तापमान पर उसे ठंडा किया जाना। पैकेट का दूध बाजार में तीन प्रकार से मिलता है, टोन्ड, डबल टोन्ड और फुल क्रीम। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Do you know why tatra milk is best among all type of milk
milk
टेट्रा पैक दूध
अल्ट्रा हाई टेम्प्रेचर (यूएचटी) या हाई टेम्प्रेचर शॉर्ट टाइम (एचटीएसटी) का उपयोग करके दूध को कुछ सेकंड के लिए निर्धारित तापमान पर गर्म किया किया जाता है, फिर ठंडा किया जाता है। और फिर से टेट्रा पैक्स में गर्म किया जाता है। टेट्रा पैक्स में दूध की सुरक्षा के लिए आमतौर पर छह लेयर्स होती हैं। टेट्रा पैक में उपलब्ध दूध की समय अवधि अन्य दूध की अपेक्षा ज्यादा होती है।
 
 
विज्ञापन
Do you know why tatra milk is best among all type of milk
कौन सा है बेहतर
जब बात आती है कच्चे या पैक्ड दूध में से किसी एक को चुनने की, तब अध्ययनों में टेट्रा पैक्ड दूध को ज्यादा सुरक्षित माना गया है। भारत में कच्चे दूध की गुणवत्ता पर कई बार सवाल उठते रहते हैं। अध्ययन बताते हैं कि जिन पैकेट्स में यह दूध आता है, उसमें रासायनिक बिस्फेनोल ए पाया जाता है। यह हमारे हार्मोन्स को नुकसान पहुंचाता है, जिससे कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed