फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गैस की समस्या से चाहिए छुटकारा तो एक साथ कभी न खाएं ये चीजें

Mon, 04 Sep 2017 09:47 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय Updated Mon, 04 Sep 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
do you know these food combination is responsible for constipation
क्या आप हमेशा एसिडिटी की समस्या से परेशान रहते है? आप कुछ हेल्दी भी खाते हैं तो आपको प्रॉब्लम हो जाती है? इसके पीछे कि वजह है खाने की चीजों का गलत कॉम्बिनेशन। कुछ ऐसी विरोधी चीजें होती हैं जिन्हें खाने से खाना पेट में जम जाता है और पचने में मुश्किल होती है। यहां हम आपको कुछ चीजें बता रहें हैं जिन्हें एक साथ नहीं खाना चाहिए।


पढ़ें- पुराने से पुराना दर्द हो जाएगा ठीक अगर रोज खाएंगे ये चीज
do you know these food combination is responsible for constipation
खट्टे फलों और डेयरी उत्पादों का कॉम्बिनेशन
खट्टे फलों और डेयरी उत्पादों का कॉम्बिनेशन पाचन के लिए सहायक माने जाने वाले फाइबर को बेहद कम करने का काम करता है। जिससे लोगों को पाचन संबंधी कई समस्याएं होती हैं। आयुर्वेद में भी खट्टे फलों के साथ दूध से बनी चीजों का सेवन न करने की सलाह दी गई है। आयुर्वेद के मुताबिक ऐसा करने से शरीर में भारीपन महसूस होता है, साथ ही दिमाग भी सुस्त रहता है।


 

do you know these food combination is responsible for constipation
फल और प्रोटीन एक साथ न लें
फलों में सिंपल शुगर होता है जो पचने में बहुत आसान होता है। लेकिन प्रोटीन से भरपूर जैसे दाल, अंडे और मांस खाने के साथ फलों को खाने से इन्हें पचने में ज्यादा समय लगता है। फलों  का शुगर पेट में तब तक रहता है, जब प्रोटीन टूटकर पचने लायक नहीं हो जाता। इससे आपका पेट फूल सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
do you know these food combination is responsible for constipation

फलों और दूध का कॉम्बिनेशन
फलों और दूध के कॉम्बिनेशन को कभी एक साथ नहीं लेना चाहिए, क्योंकि दूध कैल्शियम का स्त्रोत है। ऐसे में फलों में पाए जाने वाले एंजाइम को कैल्शियम खुद में समेट लेने का काम करता है। जिससे उनका पोषण शरीर को नहीं मिल पाता है कभी-कभी आपको इससे कब्ज की समस्या भी हो सकती है।
 

विज्ञापन
do you know these food combination is responsible for constipation
डेरी प्रोडक्‍ट के साथ स्टार्च
चीज पचने में समय लेता है। डेयरी प्रोडक्ट भी पचने में समय लेते हैं। जाहिर है इन्हें एक साथ खाने से पाचन में अधिक समय लगता है। जब पाचन तंत्र लंबा हो जाता है, तो खमीर बनना शुरू हो जाता है जिससे गैस बनती है और पेट फूलने लगता है। इसलिए डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ हरी सब्जियां खाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed