फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2020: दिवाली पर बनाएं काजू की बर्फी, बनाने की विधि है बेहद आसान

Tue, 10 Nov 2020 10:21 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 10 Nov 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
diwali food recipes 2020 easy method to make kaju katli in home
kaju katli - फोटो : instagram

दिवाली का त्योहार नजदीक है। ऐसे में हर घर में पकवान बनाने की योजना शुरू हो जाती है। लेकिन अभी तक आपने मीठे के लिए डिश नहीं तय की है। तो इस बार घर पर आसान तरीके से बनाएं काजू की बर्फी। इसे बनाने का तरीका बेहद आसान है। साथ ही ये डायबिटीज के मरीजों के लिए भी परपेक्ट रहेगी। क्योंकि इसकी नेचुरल मिठास शुगर के मरीजों को नुकसान नहीं पहुंचाती है। तो इस दिवाली घर के हर सदस्य के खाने लायक काजू की बर्फी बनाएं। आगे की स्लाइड में जानिए इसे बनाने का तरीका।

diwali food recipes 2020 easy method to make kaju katli in home
kaju
काजू कतली बनाने के लिए सामग्री

250 ग्राम काजू पिसा हुआ, साथ में अगर आप मीठा मिलाना चाहते हैं तो शुगर फ्री चीनी पांच से छह बड़े चम्मच, कुछ केसर के रेशे, पानी आवश्यकतानुसार।
Diwali 2020: सूजी से बनाइए टेस्टी और आसान रसगुल्ले, खाने में भी हैं लाजवाब
 

diwali food recipes 2020 easy method to make kaju katli in home
kaju katli - फोटो : instagram
बनाने की विधि
  • शुगर फ्री काजु कतली बनाने के लिए एक कड़ाही में पानी और शुगर फ्री चीनी के साथ केसर मिलाकर डाल दें। 
  • पानी को तब तक चलाएं जब तक केसर और शुगर फ्री चीनी घुल न जाए। आप चाहे तो महक के लिए इलायची भी डाल सकती हैं। 
  • मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो इसमें पिसा हुआ काजू डालें। ध्यान रहे कि काजू का पेस्ट डालते समय इसे करछी के सहारे से चलाते रहें। 
  • ध्यान रहे इनमें गुठलियां नहीं पड़नी चाहिए। अब आंच को धीमा कर पकाएं। 
  • जब ये गाढ़ा हो जाए तो गैस से उतारकर ठंडा होने के लिए रख दें। 
  • मिश्रण जब पूरी तरह से ठंडा हो जाए तो एक थाली में घी लगाकर एक जैसा फैला दें। ताकि ये जम जाए।
  • जब ये अच्छे से जम जाए तो चाकू की सहायता से अपने मनचाहे आकार में काट लें।
Diwali 2020: आसान सी विधि से बनाएं चटपटा और तीखा आलू का अचार, खाने का बढ़ा देगा स्वाद
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed