फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2020: सूजी से बनाइए टेस्टी और आसान रसगुल्ले, खाने में भी हैं लाजवाब

Sun, 08 Nov 2020 02:45 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 08 Nov 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
diwali 2020 food suji rasgulla recipe with easy trick
sooji rasgulle - फोटो : instagram

दिवाली के मौके पर हर घर में पकवान बनते हैं। लेकिन जब मीठा बनाने की बारी आती है तो वहीं सेंवई और खीर बनाए होंगे। हालांकि बहुत सारी गृहणियां गुलाब जामुन भी बनाती हैं। लेकिन अगर आपके पहले से घर पर खोवे का इंतजाम नहीं किया है। तो इसे बनाना मुश्किल होता है। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं सूजी से बनने वाले रसगुल्ले। जिन्हें बनाना आसान भी है और ये फटाफट बनकर तैयार हो जाते हैं। तो चलिए जानें कैसे बनेंगे सूजी के रसगुल्ले।

diwali 2020 food suji rasgulla recipe with easy trick
sooji rasgulle - फोटो : facebook
सूजी के रसगुल्ले बनाने की सामग्री
  • सूजी
  • 2 बड़ा चम्मच देसी घी
  • 1 बड़ी कटोरी दूध
  • 3 बड़े चम्मच चीनी
  • 1 छोटा चम्मच बारीक कटा पिस्ता
  • आधा कप बारीक कटे ड्राई-फ्रूट्स
  • चुटकीभर केसर
diwali 2020 food suji rasgulla recipe with easy trick
sweets
रसगुल्ला बनाने की विधि

सबसे पहले पैन में दूध को डालकर इसे गर्म होने के लिए धीमी आंच पर रख दें। एक उबाल आने के बाद इसमे चीनी डालें। धीरे-धीरे धीमी आंच पर चलाते हुए सूजी डालें। इसे तेज हाथों से चलाते जाएं जिससे कि दूध में सूजी की गांठे ना पड़ें। जब दूध गाढा होकर सूजी में मिल जाए तो गैस की आंच बंद कर दें। इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। 

Diwali 2020: घर में बनाएं ये स्वादिष्ट मिठाई, सबको आएगी पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2020 food suji rasgulla recipe with easy trick
sweets

सूजी का ये मिश्रण जब हल्का गुनगुना रह जाए तो हाथों में तेल लगाकर सूजी के मिश्रण को लेकर उसे गोलाकर बनाकर उसमें ड्राई फ्रू़ट्स भरते हुए रसगुल्ले तैयार करें। अब एक पैन में चीनी और पानी डालकर चाशनी तैयार करने रख दें।
Diwali 2020: इस दिवाली घरवालों को परोसें 'शाही टुकड़ा', बनाने की विधि है बेहद आसान

विज्ञापन
diwali 2020 food suji rasgulla recipe with easy trick
sweet

चाशनी के तैयार हो जाने पर उसमें रसगुल्लों को डालकर ढककर 2 से 3 मिनट तक पकाएं फिर आंच बंद कर दें। आपके सूजी के रसगुल्ले तैयार हैं। अब इनके ऊपर बारीक कटे पिस्ते और केसर से गार्निश कर सर्व करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed