Diwali 2025 Five Day Festival Menu : दीपावली केवल एक दिन का त्योहार नहीं है, बल्कि ये पूरे पांच दिनों तक चलने वाला उत्सव है। इन पांच दिनों में हर दिन का एक विशेष महत्व होता है। हर दिन पूजा-पाठ, सफाई, सजावट के साथ-साथ खास पकवानों की भी परंपरा होती है। ऐसे में अगर आप अभी से प्लानिंग कर लें कि किस दिन क्या बनाना है।
{"_id":"68e1f04764f4a2bda603e781","slug":"diwali-2025-five-day-festival-menu-plan-your-special-dishes-in-advance-recipes-explained-2025-10-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Five Day Festival Menu: अभी से प्लान करें दीपावली का पांच दिवसीय मेन्यू, हर दिन बनाए खास व्यंजन","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Five Day Festival Menu: अभी से प्लान करें दीपावली का पांच दिवसीय मेन्यू, हर दिन बनाए खास व्यंजन
Sun, 05 Oct 2025 01:09 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:09 PM IST
सार
Diwali 2025 Five Day Festival Menu: दिवाली के त्योहार में न सिर्फ पूजा-पाठ बल्कि खान-पान का भी काफी महत्व है। इसलिए अभी से दिवाली के पांचों दिन का मेन्यू सेट करके रख लें।
विज्ञापन
दीपावली के पांच दिवसीय पर्व के लिए अभी से तैयार कर लें पूरा मेन्यू
- फोटो : अमर उजाला
पहला दिन: धनतेरस
- फोटो : instagram
पहला दिन: धनतेरस
पहले दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन सुबह के नाश्ते की शुरुआत एक अच्छी अदरक वाली चाय और इंदौरी पौहे के साथ करें। आज त्योहार का पहला दिन है, इसलिए पहले दिन के लंच की शुरुआत दाल की कचौड़ी और आलू की मसालेदार सब्जी के साथ करें। इस दिन डिनर में आप वेज पुलाव को रायते के साथ तैयार कर सकते हैं। इसके साथ हरी चटनी परोसकर लोगों को खुश करें।

दूसरा दिन: नरक चतुर्दशी / छोटी दिवाली
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा दिन: नरक चतुर्दशी / छोटी दिवाली
दूसरे दिन नरक चतुर्दशी का त्योहार मनाया जाता है, जिसे छोटी दिवाली भी कहा जाता है। इस दिन सुबह के नाश्ते की शुरुआत चना चाट और दही जलेबी के साथ करें। ये दोनों चीजें खाने में स्वादिष्ट लगती हैं। इस दिन के लंच में कुछ हल्का खाएं, ताकि दिवाली पर आपको दिक्कत न हो। इसके लिए इडली और सांभर तैयार कर सकती हैं। इसके साथ नारियल की चटनी भी बनाएं। इस दिन डिनर में मटर पनीर की सब्जी के साथ रीजा राइस और नान तैयार करें। इससे आपका मन और पेट दोनों खुश होंगे।

तीसरा दिन: दीपावली
- फोटो : instagram
तीसरा दिन: दीपावली
तीसरा दिन सबसे खास होता है, क्योंकि इस दिन दिवाली मनाई जाती है। इस दिन सुबह के नाश्ते की शुरुआत आलू के पराठे के साथ करें। अदरक वाली चाय के साथ आलू या पनीर के पराठे काफी स्वादिष्ट लगते हैं। नाश्ता काफी हैवी हो गया है, इसलिए लंच में वेज बिरयानी और रायता तैयार करें। बात करें डिनर की तो ज्यादा पकवानों की जरूरत नहीं है। डिनर में आप दाल मखनी के साथ मिस्सी रोटी को अचार के साथ परोस सकती हैं।

चौथा दिन: गोवर्धन पूजा / अन्नकूट
- फोटो : instagram
चौथा दिन: गोवर्धन पूजा / अन्नकूट
इस दिन हर घर में गोवर्धन पूरा होती है, इसलिए इस दिन की शुरुआत सूजी के उपमे के साथ करें। ये नाश्ता काफी हल्का है। इसके बाद लंच में अन्नकूट की सब्जी के साथ, कढ़ी पकौड़ा, चावल, पालक की सब्जी और रोटी जैसे पकवानों के साथ वेज थाली तैयार करें। इस दिन डिनर में आप गोभी के पराठे को खीर के साथ परोस सकते हैं। खीर दिन के समय ही बनाकर रख लें।