फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2024: घर पर अचानक आए मेहमान तो झटपट बना लें ये पकवान, कुछ डिश तो 15 मिनट में होंगी तैयार

Thu, 31 Oct 2024 12:08 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 31 Oct 2024 12:08 AM IST
सार

यदि दिवाली के त्योहार में आपके घर पर अचानक कई मेहमान आ गए हैं, तो उनके लिए झटपट कुछ अच्छा बनाएं। आसानी से बनने वाले कुछ पकवानों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Diwali 2024 special easy recipes instant snacks recipes for guests
घर पर अचानक आए मेहमान तो झटपट बना लें ये पकवान - फोटो : Adobe stock
Diwali 2024: 5 दिन चलने वाले की दीपोत्सव की शुरुआत आज यानी कि 29 अक्तूबर से हो गई है। धनतेरस के बाद नरक चतुर्दशी और फिर दिवाली का दिन आता है। दिवाली के दिन लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को भी उनके घर जाकर उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं मिठाई और उपहार देते हैं।


ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने से लोगों के बीच प्यार और भाईचारा बढ़ता है। ऐसे में यदि आपके घर भी मेहमान आने वाले हैं या मेहमान अचानक आ गए हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ ऐसे पकवानों की लिस्ट बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप काफी आसानी से बना सकते हैं। इनमें से कुछ पकवान तो ऐसे हैं जो महज 15 मिनट में आप तैयार कर सकते हैं। 
Diwali 2024 special easy recipes instant snacks recipes for guests
घर पर अचानक आए मेहमान तो झटपट बना लें ये पकवान - फोटो : instagram

क्रिस्पी कॉर्न

ये एक ऐसा स्नैक्स है, जिसे बड़े से लेकर बच्चे तक चाव से खाते हैं। तो यदि आपके फ्रिज में कॉर्न रखे हैं, तो बिना सोचे मेहमानों को क्रिस्पी कॉर्न बनाकर परोसें। 

Diwali 2024 special easy recipes instant snacks recipes for guests
घर पर अचानक आए मेहमान तो झटपट बना लें ये पकवान - फोटो : instagram

चटपटी भेलपुरी   

भेलपुरी एक झटपट स्नैक है जो मुरमुरे, सेव, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, और चटनी के साथ बनाया जाता है। यह तुरंत तैयार हो जाती है और चाय के साथ अच्छी लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2024 special easy recipes instant snacks recipes for guests
घर पर अचानक आए मेहमान तो झटपट बना लें ये पकवान - फोटो : instagram

चीज सैंडविच

यदि घर पर चीज और ब्रेड रखी है तो चीज सैंडविच सबसे बेस्ट विकल्प है। तो बस झटपट ब्रेड के स्लाइस में चीज, प्याज, शिमला मिर्च, और अपनी पसंद के मसाले डालें। इसे टोस्ट करें या ग्रिल करें। यह बच्चों और बड़ों को भी पसंद आता है।

विज्ञापन
Diwali 2024 special easy recipes instant snacks recipes for guests
घर पर अचानक आए मेहमान तो झटपट बना लें ये पकवान - फोटो : instagram

मसाला पापड़

चाहें तो मसाला पापड़ बना लें। ये खाने में स्वादिष्ट लगता है। बस ध्यान रखें कि मसाला पापड़ तैयार करने के बाद इसे तुरंत ही परोसें, वरना ये गलने लगेगा। जिस वजह से इसका स्वाद खराब हो जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed