Diwali 2024: 5 दिन चलने वाले की दीपोत्सव की शुरुआत आज यानी कि 29 अक्तूबर से हो गई है। धनतेरस के बाद नरक चतुर्दशी और फिर दिवाली का दिन आता है। दिवाली के दिन लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को भी उनके घर जाकर उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं मिठाई और उपहार देते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने से लोगों के बीच प्यार और भाईचारा बढ़ता है। ऐसे में यदि आपके घर भी मेहमान आने वाले हैं या मेहमान अचानक आ गए हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ ऐसे पकवानों की लिस्ट बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप काफी आसानी से बना सकते हैं। इनमें से कुछ पकवान तो ऐसे हैं जो महज 15 मिनट में आप तैयार कर सकते हैं।
2 of 7
घर पर अचानक आए मेहमान तो झटपट बना लें ये पकवान
- फोटो : instagram
क्रिस्पी कॉर्न
ये एक ऐसा स्नैक्स है, जिसे बड़े से लेकर बच्चे तक चाव से खाते हैं। तो यदि आपके फ्रिज में कॉर्न रखे हैं, तो बिना सोचे मेहमानों को क्रिस्पी कॉर्न बनाकर परोसें।
3 of 7
घर पर अचानक आए मेहमान तो झटपट बना लें ये पकवान
- फोटो : instagram
चटपटी भेलपुरी
भेलपुरी एक झटपट स्नैक है जो मुरमुरे, सेव, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, और चटनी के साथ बनाया जाता है। यह तुरंत तैयार हो जाती है और चाय के साथ अच्छी लगती है।
4 of 7
घर पर अचानक आए मेहमान तो झटपट बना लें ये पकवान
- फोटो : instagram
चीज सैंडविच
यदि घर पर चीज और ब्रेड रखी है तो चीज सैंडविच सबसे बेस्ट विकल्प है। तो बस झटपट ब्रेड के स्लाइस में चीज, प्याज, शिमला मिर्च, और अपनी पसंद के मसाले डालें। इसे टोस्ट करें या ग्रिल करें। यह बच्चों और बड़ों को भी पसंद आता है।
5 of 7
घर पर अचानक आए मेहमान तो झटपट बना लें ये पकवान
- फोटो : instagram
मसाला पापड़
चाहें तो मसाला पापड़ बना लें। ये खाने में स्वादिष्ट लगता है। बस ध्यान रखें कि मसाला पापड़ तैयार करने के बाद इसे तुरंत ही परोसें, वरना ये गलने लगेगा। जिस वजह से इसका स्वाद खराब हो जाएगा।