फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2021: इस दिवाली बनाएं स्वादिष्ट पालक पनीर, खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना

Thu, 04 Nov 2021 12:31 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 04 Nov 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2021 Special Recipes Palak Paneer recipe in Hindi
पालक पनीर रेसिपी - फोटो : Istock

त्योहारों का सीजन हैं। त्योहार में तरह तरह पकवान,मिठाईयां आदि बनते हैं। पर्व को खास बनाने के लिए महिलाएं हर दिन खाने में कुछ खास बनाना चाहती हैं। हालांकि दिवाली के पांच दिनों के पर्व में हर दिन क्या अलग और खास बनाएं, इसे लेकर महिलाएं कंफ्यूज भी रहती होंगी। आप रूटीन खाने में थोड़ा सा ट्विस्ट देकर लजीज रेसिपी बना सकती हैं। कई घरों में तो त्योहार में दाल नहीं बनती। सब्जी की कई वैरायटी लंच और डिनर के लिए चाहिए होती है। अगर आप भी करवा चौथ, दिवाली को खास बनाने के लिए स्वादिष्ट डिश सोच रहे हैं तो इस बार पालक पनीर बनाएं। वेजिटेरियन खाना खाने वालों को पालक पनीर की सब्जी काफी पसंद आती है। पालक पनीर की सब्जी बनाने के लिए सर्दी का मौसम उपयुक्त होता है। पालक पनीर को आप पुलाव, नान के साथ सर्व कर सकती हैं। चलिए जानते हैं पालक पनीर की सब्जी बनाने की आसान रेसिपी।

Diwali 2021 Special Recipes Palak Paneer recipe in Hindi
पालक पनीर रेसिपी - फोटो : iStock

पालक पनीर बनाने के लिए सामग्री:

पालक, पनीर , तेल, जीरा, तेजपत्ता, अदरक , लहसुन , प्याज, टमाटर , नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर।

Diwali 2021 Special Recipes Palak Paneer recipe in Hindi
पालक पनीर रेसिपी - फोटो : istock

पालक पनीर बनाने की रेसिपी

- पालक को प्रेशर कुकर में उबाल कर पीस लें।

-पनीर को टुकड़ो में काट लें। फिर एक पैन में तेल गर्म करके उनसे पनीर के टुकड़ों को सुनहरा होने तक फ्राई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2021 Special Recipes Palak Paneer recipe in Hindi
पालक पनीर रेसिपी - फोटो : istock

-पैन से पनीर के टुकड़ों को निकालकर उसी में जीरा डालें और हल्का भूरा होने तक भूने। फिर इसमें तेजपत्ता डालकर फ्राई कर लें।

-अदरक, लहसुन और प्याज का पेस्ट बना लें और इसे भी पैन में डालकर भून लें।

-जब इसका रंग बदलने लगे तो नमक, गरम मसाला, धनिया पाउडर और लाल मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं।

विज्ञापन
Diwali 2021 Special Recipes Palak Paneer recipe in Hindi
पालक पनीर रेसिपी - फोटो : Istock

-अब टोमैटो प्यूरी डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करते रहें।

- जब सारे मसाले अच्छे से भुन जाएं तो पिसी हुई पालक मिलाकर 2 से 3 मिनट तक भून लें।

- फिर इसमें पनीर के टुकड़े डालकर अच्छे से मिला लें।

-आखिर में थोड़ी सी क्रीम डालकर पालक पनीर में मिक्स कर लें और गर्मागर्म सर्व करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed