रोजाना के खाने में कुछ चटपटा और तीखा मिल जाए तो स्वाद बढ़ जाता है। लेकिन हर दिन समय की कमी या फिर सेहत की वजह से कुछ ऐसा बनना मुश्किल होता है। ऐसे में घर पर रखे अचार चटपटे की क्रेविंग को दूर कर सकते हैं। आम से लेकर नींबू और मिर्च का अचार तो कई बार आपने खाया होगा। लेकिन आज हम लेकर आए हैं आलू का बना अचार। जिसे आप लंच या डिनर में शामिल कर खाने का स्वाद बढा सकते हैं। तो चलिए जानें इसे बनाने की आसान सी रेसिपी।
{"_id":"5f957ca58ebc3e9b9b454e51","slug":"easy-and-quick-recipe-to-make-potato-pickle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diwali 2020: आसान सी विधि से बनाएं चटपटा और तीखा आलू का अचार, खाने का बढ़ा देगा स्वाद","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Diwali 2020: आसान सी विधि से बनाएं चटपटा और तीखा आलू का अचार, खाने का बढ़ा देगा स्वाद
Sun, 08 Nov 2020 02:47 PM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 08 Nov 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
आलू
आलू का आचार बनाने के लिए सामग्री
- 4 मीडियम साइज के आलू
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच अमचूर पाउडर
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
- 2 छोटा चम्मच राई पाउडर
- 1 कटोरी सरसों का तेल
- स्वादानुसार नमक
potato
आलू का आचार बनाने की विधि
आलू का आचार बनाने के लिए सबसे पहले आलू धोकर उन्हें उबालकर ठंडा कर लें।
उबले आलू ठंडे हो जाने के बाद उनके छिलके उतारकर उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
कटे हुए आलू में अमचूर, हल्दी, लाल मिर्च, राई और नमक मिलाएं।

अब तेज आंच पर एक पैन रखें और जब वह गरम हो जाए तो उसमें तेल डालें। जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए और इसमें से धुआं उठने लगे तो आंच बंद कर दें। तेल को अब ठंडा होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
potato
आलू का आचार बनाने की विधि
सरसों के तेल को थोड़ा-थोड़ा करके आलू में डालते जाएं और मिलाते जाएं। आधा तेल अलग रख लें।
आपका चटपटा आलू का अचार बनकर बिल्कुल तैयार है।अब इस आचार को कांच की बर्नी में भरते हुए ऊपर से बचे हुए तेल को भी बर्नी में डालकर उसका ढक्कन बंद कर दें।
अब इस बर्नी को 2-3 दिनों तक धूप में रखें। दिन में एक दो बार इसे हिला दें ताकि तेल और मसाला अच्छे से मिल जाए।
3 दिन बाद आलू का आचार खाने लायक हो जाएगा। इसे आप रोटी या चावल के साथ खा सकती हैँ। इसे आप 10-15 दिन तक रख सकती हैं।