फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Detox Drink: इन डिटॉक्स ड्रिंक से वजन घटाने में होगी मदद और शरीर रहेगा कूल

Wed, 20 Jul 2022 04:38 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 20 Jul 2022 04:38 PM IST
विज्ञापन
Detox Drinks For Weight Loss At Home In Summer Weight Loss Tips In Hindi
detox drink - फोटो : Pixabay

बारिश में नमी का स्तर बढ़ जाता है। लेकिन उमस भरी गर्मी शरीर को बेहाल कर देती है। इसलिए गर्मियों की ही तरह इस मौसम में भी पेय पदार्थों को ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पीना चाहिए। जिससे तरोताजगी मिलती रहे। वहीं ये पेय पदार्थ शरीर के वजन को भी कंट्रोल करने में मदद करते हैं। तो चलिए जानें ऐसे ही कुछ डिटॉक्स ड्रिंक की रेसिपी, जो शरीर के विषैले पदार्थों को बाहर निकालकर बॉडी को डिटॉक्स करते हैं।

Detox Drinks For Weight Loss At Home In Summer Weight Loss Tips In Hindi
orange juice - फोटो : istock

वजन घटाने में ये डिटॉक्स ड्रिंक काफी मदद करते हैं। साथ ही शरीर भी रिफ्रेश रहता है। संतरे का जूस काफी रिफ्रेशिंग होता है और इसमे विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। संतरे से डिटॉक्स ड्रिंक बनाने के लिए संतरे को काटकर कांच के गिलास में रखें। और उसमे पानी के साथ काला नमक डाल दें। जब ये ठंडा हो जाए तो इसे पिएं। ये बॉडी को रिफ्रेश करने में मदद करेगा और उमस भरी गर्मी से भी निजात देगा। 

Detox Drinks For Weight Loss At Home In Summer Weight Loss Tips In Hindi
खीरा पुदीना ड्रिंक - फोटो : सोशल मीडिया
खीरे का ड्रिंक

खीरा गर्मियों में पानी की कमी को दूर करता है। डिटॉक्स ड्रिंक के तौर पर आप इसे बना सकती हैं। खीरा, काला नमक और नींबू को एक साथ क्रश कर लें। और इसमे पानी भरें। जब भी प्यास लगे तो इस ड्रिंक को पिए। ये बॉडी को रिफ्रेश करने के साथ ही प्यास को भी बुझाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Detox Drinks For Weight Loss At Home In Summer Weight Loss Tips In Hindi
apple सेब - फोटो : istock
सेब और दालचीनी का ड्रिंक

दालचीनी और सेब शरीर के एक्स्ट्रा फैट को बर्न करता है। जब भी डिटॉक्स ड्रिंक बनानी है तो सेब को काटकर पानी में डाल दें। साथ ही दालचीनी का एक टुकड़ा भी डाल दें। कम से कम आधे घंटे तक इसे पानी में रहने दें। फिर इस पानी को पिएं। ये ड्रिंक वजन कम करने के लिए काफी मदद करता है। 

विज्ञापन
Detox Drinks For Weight Loss At Home In Summer Weight Loss Tips In Hindi
lemon water - फोटो : istock
नींबू, अदरक डिटॉक्स ड्रिंक
खाने खाने के बाद इस ड्रिंक को पीने से काफी फायदे मिलते हैं। इसे बनाने के लिए किसी गिलास या बोतल में नींबू, अदरक और पुदीना डालकर रख दें। इसे पीने से बॉडी रिफ्रेश हो जाती है और पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed