फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe: घर में तैयार करें इटैलियन डिश लजानिया, बनाने की विधि है आसान

Tue, 19 Jul 2022 04:42 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 19 Jul 2022 04:42 PM IST
विज्ञापन
How To Make Lasagna Italian Food Recipe In Hindi
लजानिया - फोटो : pixabay

कुछ डिश ऐसी होती हैं जिन्हें खाने का मजा रेस्टोरेंट में ही आता है। जिसमे से एक है चीजी लजानिया। परत दर परत वेज और मीट से तैयार इस डिश को ज्यादातर लोग रेस्टोरेंट में खाना ही पसंद करते हैं। क्योंकि इसे घर में बनाना थोड़ा मुश्किल लगता है। लेकिन अगर आप इस मजेदार इटैलियन डिश को घर में ट्राई करना चाहती हैं। तो इस विधि को फॉलो करें। फिर देखें कैसे लाजवाब चीजी लजानिया बनकर तैयार हो जाएगा। 

How To Make Lasagna Italian Food Recipe In Hindi
लजानिया शीट - फोटो : pixabay
इटैलियन डिश लजानिया को बनाने की सामग्री

लजानिया पास्ता शीट दस से बारह, तेल दो चम्मच, मक्खन, कटा हुआ लहसुन, प्याज बारीक कटा हुआ, हरी मिर्च बारी कटी हुई, गाजर कटी हुई, हरी मटर उबली हुई, शिमला मिर्च लाल, पीली हरी बारीक टुकड़ों में कटी हुई, मशरूम, मिक्स्ड हर्ब्स, चिली फ्लेक्स, पानी एक चौथाई कप, व्हाईट सॉस दो कप, टोमैटो सॉस आधा कप, ऑलिव्स तीन से चार कटे हुए, ग्रेटेड चीज एक कप। 

How To Make Lasagna Italian Food Recipe In Hindi
लजानिया
लजानिया बनाने की विधि

सबसे पहले लजानिया पास्ता शीट को उबालकर पका लें। साथ ही सब्जियों को काट लें। हरी मटर को उबाल लें। अगर आप घर में ही व्हाईट सॉस तैयार कर रही हैं। तो इसे पहले से ही तैयार कर रख लें। ओवन को 180 डिग्री पर प्रीहीट कर लें। साथ ही बेकिंग डिश पर भी बटर लगाकर ग्रीस कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Make Lasagna Italian Food Recipe In Hindi
cheese

अब किसी पैन में बटर और तेल को डालकर गर्म करें। जब ये गर्म हो जाए तो इसमे प्याज डालकर भूनें। हल्का सा पारदर्शी प्याज हो जाने के बाद इसमे लहसुन के टुकड़े डालें। फिर इसमे शिमला मिर्च सारी तरह की कटी हुई, गाजर कटी हुई, उबली मटर. हरी मिर्च डालकर पकाएं। साथ में काली मिर्च, मिक्स्ड हर्ब्स और चिली फ्लेक्स डालकर पकने दें। इन्हें ढंककर अच्छी तरह से पका लें। 

विज्ञापन
How To Make Lasagna Italian Food Recipe In Hindi
garlic bread

अब बेकिंग डिश पर पहली परत लजानिया शीट की रखें। फिर इसके ऊपर व्हाईट सॉस लगाएं। वेजिटेबल की फिलिंग को फैलाएं और टोमैटो सॉस डालें। इस पर मिक्स्ड हर्ब्स, चिली फ्लैक्स और ग्रेटेड चीज डालकर कई सारी लेयर एक के ऊपर बना लें। सबसे आखिर में व्हाईट सॉस, चीज और टोमैटो सॉस डालकर बेकिंग डिश को 12 से 18 मिनट के लिए बेक करें। फिर बाहर निकालकर गार्लिक ब्रेड के साथ सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed